एक्सप्लोरर

Covid 19: कोरोना से निपटने में कितना कारगर है आयुर्वेद, पता लगाने के लिए जल्द होगा क्लीनिकल ट्रायल

कोरोना वायरस से फैली महामारी को रोकने के लिए कई जगह दवाओं और वैक्सीन की खोज की जा रही है. पर इसके इलाज में आयुर्वेद कितना कारगार साबित हो सकता है ये जानने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय, आयुष मंत्रालय ने आइसीएमआर और सीएसआरआई के साथ मिलकर संयुक्त अभियान शुरू किया है.

नई दिल्ली: कोरोना से निपटने में आयुर्वेद मदद कर सकता है. यही पता लगाने के लिए अब एक क्लीनिकल ट्रायल किया जाएगा. इसमें ये देखा जाएगा की आयुर्वेदिक अश्वगंधा क्या मदद कर सकती है. ये ट्रायल कोरोना मरीजों के करीबी और इलाज में लगे डॉक्टरों को अलग-अलग एचसीक्यू और अश्वगंधा देकर पता लगाया जाएगा कि दोनों में कौन कोरोना के वायरस पर ज्यादा प्रभावी है. साथ ही हल्के या माइल्ड लक्षण वाले मरीजों को भी आयुर्वेदिक दवाएं कितनी कारगर है इस बारे में आंकड़े जुटाए जाएंगे.

अभी तक आईसीएमआर की गाइडलाइन के मुताबिक हेल्थ केयर वर्कर, कन्फर्म केस के क्लोज कॉन्टैक्ट यानी परिवार और संपर्क में आए लोगों को बचाव के तौर पर हाइड्रोऑक्सी क्लोरोक्वीन दिया जा रहा है . अब सरकार अश्वगंधा भी देगी ताकि इसका क्या असर होता है ये पता लग सके. ये क्लीनिकल ट्रायल चार रिसर्च काउंसिल के जरिए होगी और देश के 25 राज्यों में 5 लाख लोगों पर होगी.

इसके अलावा कुछ लोगों को अश्वगंधा के अलावा यष्टिमधु, गुडुची व पिप्पली और आयुष-64 देकर उसके प्रभावों का भी पता लगाया जाएगा.

कोरोना के इलाज में आयुर्वेदिक दवाओं की उपयोगिता का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय, आयुष मंत्रालय ने आइसीएमआर और सीएसआरआई के साथ मिलकर संयुक्त अभियान शुरू किया है. इस बारे में स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से क्लीनिकल ट्रायल कर यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि आयुर्वेदिक दवा अश्वगंधा किसी व्यक्ति को कोरोना से बचाने में कितना कारगर है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन और आयुष मंत्री श्रीपद नाईक ने संजीवनी नाम का ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप के जरिए अब सरकार ये पता लगाएगी कुछ दिनों पहले शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के बारे में जो सलाह दी थी और आयुर्वेदिक दवा क्या असर होता है ये पता लगाएगी. इस ऐप के जरिए सरकार का 50 लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य है, जो इस आयुर्वेदिक दवा लेने के बाद अपने अनुभवों को साझा करेंगे. हर्षवर्धन ने कहा कि नए अध्ययन से वैज्ञानिक सबूतों के साथ कोरोना महामारी के दौरान आयुर्वेद दवाओं की उपयोगिता को समझने में मदद मिलेगी.

Vizag gas leak: 11 लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा प्रभावित, CM ने किया मुआवजे का एलान | 10 बड़ी बातें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget