एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: 31 अक्टूबर तक बढ़ा लॉकडाउन, 5 अक्टूबर से खुलेंगे होटल-बार, राज्य के भीतर ट्रेनें भी चलेंगी

नए निदेशा-निर्देशों के मुताबिक होटल, रेस्तरां और बार सीमित क्षमता के साथ खुल सकेंगे. साथ ही राज्य से बन कर राज्य के ही भीतर चलने वाली सभी ट्रेने तत्काल प्रभाव से चलेंगी.

मुंबईः महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन को बुधवार को 31 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया लेकिन कहा है कि पांच अक्टूबर से होटल, रेस्तरां औक बार को सीमित क्षमता के साथ खोलने की इजाजत होगी. नए निदेशा-निर्देशों के मुताबिक, राज्य से बन कर राज्य के ही भीतर चलने वाली सभी ट्रेने तत्काल प्रभाव से चलेंगी और कोविड-19 के लिए स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाएगा.

होटल, भोजनालय, रेस्तरां और बार राज्य में पांच अक्टूबर से खुल सकेंगे लेकिन वे एक वक्त में अपनी क्षमता के 50 फीसदी से ज्यादा ग्राहकों नहीं बैठा सकते हैं या स्थानीय अधिकारी जितनी लोगों की सीमा को निर्धारित करेंगे, उतने ग्राहकों को अपने यहां आने की अनुमति देंगे. सरकार की तरफ से जारी नोट में बताया गया है कि इन प्रतिष्ठानों के संचालन के दौरान एहतियात बरतने को लेकर पर्यटन विभाग अलग से मानक संचालन प्रक्रिया जारी करेगा.

मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में गैर जरूरी सामानों का उत्पादन करने वाली सभी औद्योगिक एवं विनिर्माण इकाइयों को भी खुलने की इजाजत होगी. रेलवे एमएमआर में स्थानीय ट्रेनों की संख्या बढ़ाएगा. पुणे क्षेत्र में स्थानीय ट्रेनें एमएमआर में अपनाए गए प्रोटोकॉल एवं प्रक्रिया के साथ चलेंगी.

डब्बावालों को एमएमआर में स्थानीय ट्रेनों में सफर की इजाजत होगी, लेकिन इसके लिए उन्हें मुंबई पुलिस आयुक्त के दफ्तर से क्यूआर कोड लेना होगा.राज्य के अंदर या राज्य के बाहर ऑक्सीजन ले जा रहे वाहनों की आवाजाही पर कोई रोक और समय सीमा की कोई पाबंदी नहीं होगी.

स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण और कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे. सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, मॉल में थिएटर, बाजार, सभागार आदि बंद रहेंगे. दिशा-निर्देशों के मुताबिक, सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और अन्य बड़ी सभाओं पर रोक रहेगी.

यह भी पढ़ें- ड्रग्स केस: शाहरुख खान, रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल और डीनो मोरिया का नाम आया, रिपोर्ट में दावा

हाथरस गैंगरेप केस: सोनिया गांधी का योगी सरकार पर निशाना, बोलीं- 'बच्ची की लाश परिवार को नहीं सौंपना पाप है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget