एक्सप्लोरर

सामने आई राम रहीम की राजदार, यहां पढ़ें इंटरव्यू में पूछे गए सवाल और हनीप्रीत के जवाब

HONEYPREET INTERVIEW: हनीप्रीत का कहना है कि हम खुशी-खुशी कोर्ट गए थे. हमें लगा था कि शाम में वापस आएंगे लेकिन कोर्ट के फैसेले के बाद दिमाग ने काम करना बंद कर दिया.

नई दिल्ली: राम रहीम पर फैसला आने के बाद से फरार उसकी सबसे बड़ी राजदार हनीप्रीत ने अब सफाई पेश की है. मीडिया के सामने हनीप्रीत ने कहा कि वो निर्दोष है. हिन्दी न्यूज़ चैनल आज तक को दिए इंटरव्यू में हनीप्रीत ने कहा कि जैसा दिखाया जा रहा है मैं वैसी बिल्कुल नहीं हूं. हनीप्रीत का कहना है कि हम खुशी-खुशी कोर्ट गए थे. हमें लगा था कि शाम में वापस आएंगे लेकिन कोर्ट के फैसेले के बाद दिमाग ने काम करना बंद कर दिया.

यहां पढ़ें इंटरव्यू में पूछे गए सवाल और हनीप्रीत के जवाब

सवाल- पूरे मसले पर आप क्या कहना चाहेंगी? हनीप्रीत- जिस हनीप्रीत को आपने दिखाया है, वो हनीप्रीत ऐसी नहीं है. उसे ऐसे दिखाया गया है कि उससे मैं खुद डरने लगी हूं. मैं अपनी मेंटल स्थिति बयां नहीं कर सकती हूं. मुझे देशद्रोही कहा गया है, जो बिल्कुल गलत है. अपने पापा के साथ एक बेटी कोर्ट में जाती है, ऐसा बिना परमिशन के संभव नहीं है.

सवाल- आप पर साजिश रचने का आरोप है. क्या आप खुद को बेगुनाह मानती हैं? हनीप्रीत- एक लड़की इतनी फोर्स के बीच अकेले बिना परमिशन के कैसे जा सकती है. इसके बाद कहा गया कि मैं गलत आई हूं. सारे सबूत दुनिया के सामने हैं. ऐसे में मैं कहां दंगे में शामिल थी. मेरे खिलाफ किसी के पास क्या सबूत है.

सवाल- ऐसा कहा जा रहा है हनीप्रीत बहुत बड़ी विलेन हैं? आप क्या कहना चाहती हैं? हनीप्रीत- आपने पूरी स्थिति देखी है, मैं कहां गुनहगार हूं. मैंने बेटी का फर्ज अदा किया. मैंने कहां बोला है? मैं कहां किस दंगे में शामिल रही हूं? मैं तो खुशी-खुशी कोर्ट गई, ताकि शाम तक वापस आ जाएंगे लेकिन फैसला खिलाफ आ गया. हमारा तो दिमाग ही काम करना बंद कर दिया. ऐसे में हम क्या किसी के खिलाफ साजिश रच पाते.

सवाल- इस पूरे मामले में सवालिया निशान आपके और गुरुजी के रिश्तों पर लग रहे हैं? हनीप्रीत- मुझे समझ में नहीं आता है कि बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को उछाला जा रहा है. मेरे मुख्य डर का कारण ही यही था कि हनीप्रीत को क्या प्रेजेंट किया. एक बाप-बेटी के रिश्ते को ऐसे तार-तार कर दिया. क्या एक बाप अपनी बेटी के सिर के उपर हाथ नहीं रख सकता है. क्या एक बेटी अपने बाप से प्यार नहीं कर सकती है.

सवाल- आपके डेरे के कुछ लोगों और विश्वास गुप्ता ने भी इल्जाम लगाए हैं? हनीप्रीत- जो डेरे के खास लोग हैं, क्या वो खास हैं? मैं विश्वास गुप्ता के मुद्दे पर कोई बात नहीं करना चाहती हूं.

सवाल- आप पुलिस के सामने पेश क्यों नहीं होती हैं? हनीप्रीत- आप मेरी कंडीशन समझिए, मैं डिप्रेशन में चली गई थी. जो लड़की अपने बाप के साथ देशभक्ति की बात करती थी, वो जेल में चले गए. फिर उस लड़की पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया. मुझे कानून की प्रक्रिया का पता ही नहीं था. पापा के जाने के बाद मैं तो बेसहारा हो गई. मुझे लोगों ने जैसा गाइड किया मैंने वैसे ही किया. मैं हरियाणा-पंजाब हाईकोर्ट जाऊंगी. पीछे नहीं हटी लेकिन मेंटल स्थिति संभलने में थोड़ा टाइम लगता है.

सवाल- क्या गुरुजी को आप फिल्मों में लेकर आई थीं? हनीप्रीत- नहीं ऐसा कुछ नहीं थी. मैं हीरोइन नहीं बनना चाहती थी. मैं हमेशा कहती थी कि मैं कैमरे के पीछे रहना चाहती हूं.

सवाल- डेरे में जो नरकंकाल की बात कही जा रही है और लड़कियों के यौन शौषण पर क्या कहती हैं? हनीप्रीत- आप बताइए, क्या डेरे में नरकंकाल मिले? क्या आरोप लगाने वाली लड़कियां मिलीं? उन हजारों लड़कियों की बात अनसुनी करके सिर्फ एक खत के आधार पर किसी को कैसे गुनहगार ठहराया जा सकता है? मेरे पापा बेगुनाह हैं और आने वाले वक्त में बेगुनाह साबित होंगे.

सवाल- क्या आप कानूनी लड़ाई किस तरह लड़ेंगी? हनीप्रीत- मुझे और मेरे पापा (राम रहीम) को न्याय पर पूरा भरोसा था. मुझे पूरा यकीन है कि हमें न्याय जरूर मिलेगा.

सवाल- आप इतने दिनों तक कहां रही थीं? हनीप्रीत- मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं? मैं जहां पर भी रही. मैं कोशिश करके दिल्ली गई. अब मैं हरियाणा-पंजाब हाईकोर्ट में जाऊंगी.

सवाल- तो क्या आप सरेंडर करेंगी? हनीप्रीत- मैं अभी कानूनी सलाह लूंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह पेपर लीक नहीं, युवाओं के भविष्य की चोरी..', देहरादून में राहुल ने किया छात्रों को संबोधित
'यह पेपर लीक नहीं, युवाओं के भविष्य की चोरी..', देहरादून में राहुल ने किया छात्रों को संबोधित
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी भारतीय रेलवे की क्लास, क्या था मामला?
‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी रेलवे की क्लास?
अमरनाथ यात्राः ’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget