एक्सप्लोरर

देश में मानसूनी बारिश और बाढ़ से करीब 1,900 लोगों की मौत- गृह मंत्रालय

अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र के 22 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए जिनमें से 382 लोगों की मौत हुई और 369 लोग घायल हुए तथा 7.19 लाख लोगों को 305 राहत शिविरों में ट्रांसफर करना पड़ा.

नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस साल मानसून के दौरान हुई बारिश और बाढ़ के कारण करीब 1,900 लोगों की मौत हो गई. मंत्रालय ने बताया कि बारिश के कारण अन्य 46 लोग लापता बताए जा रहे हैं. बारिश के कारण 22 राज्यों में करीब 25 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. अधिकारियों के मुताबिक बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से सबसे अधिक 382 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई, जबकि 227 मौतों के साथ पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर रहा. देश के करीब 357 जिले बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं से प्रभावित हुए.

अधिकारियों ने बताया कि 738 लोग घायल हुए हैं और करीब 20 हजार मवेशियों की भी इस दौरान मौत हो गई. उन्होंने बताया कि 1.09 लाख घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं, 2.05 लाख मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है और 14.14 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई है.

बारिश का मौसम खत्म होने के बाद भी मानसून सक्रिय

अधिकारियों के मुताबिक 1,874 लोगों की मौत हुई है. मौसम विभाग ने बताया कि आधिकारिक रूप से 30 सितंबर को बारिश का मौसम खत्म हो गया लेकिन इसके बावजूद देश के कई इलाकों में मानसून सक्रिय है. अधिकारियों ने बताया कि 1994 के बाद पहली बार इन चार महीनों में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है.

अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र के 22 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए जिनमें से 382 लोगों की मौत हुई और 369 लोग घायल हुए तथा 7.19 लाख लोगों को 305 राहत शिविरों में ट्रांसफर करना पड़ा.

बिहार में बाढ़ के हालत खतरनाक

उन्होंने बताया कि मानसूनी बारिश और बाढ़ से पश्चिम बंगाल के भी 22 जिले प्रभावित हुए जिनमें 227 लोगों की जान चली गई और 37 लोग घायल हुए. इसके साथ ही चार लोगों के लापता होने की खबर है. 43,433 लोगों को 280 राहत शिविरों में स्थानांतरित करना पड़ा.

अधिकारियों ने बताया कि बिहार में अब भी बाढ़ के हालात हैं. 161 लोगों की बाढ़ से मौत हो चुकी है और 27 जिलों में आई बाढ़ की वजह से 1.26 लाख लोगों को 235 राहत शिविरों में भेजा गया है. मध्य प्रदेश के 38 जिलों को बाढ़ का सामना करना पड़ा जिनमें 182 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी और 38 लापता हैं. 32,996 लोगों को 98 राहत शिविरों में स्थानांतरित किया गया.

केरल में बाढ़ के कारण 181 लोगों की मौत

केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 13 जिलों में 181 लोगों की मौत हुई और 72 लोग लापता हैं. 2,227 राहत शिविरों में करीब 4.46 लाख लोगों ने आश्रय लिया. बारिश के दौरान गुजरात के 22 जिलों को बाढ़ का सामना करना पड़ा. इनमें 169 लोगों की मौत हुई, 17 घायल हुए और बाढ़ प्रभावितों के लिए बनाए गए 102 राहत शिविरों में 17,783 लोगों ने आश्रय लिया.

कर्नाटक में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन में 106 लोगों ने जान गंवाई और 14 लोग लापता हैं. राज्य सरकार की ओर से स्थापित 3,233 राहत शिविरों में करीब 2.48 लोगों ने आश्रय लिया. इसके साथ ही एक जून से 30 सितंबर के बीच असम के 32 जिलों में बाढ़ आई जिनमें 97 लोगों की मौत हुई और 5.35 लाख लोगों को 1,357 राहत शिविरों में स्थानांतरित किया गया.

रिपोर्ट: आज भी भारत में 5 साल से कम उम्र के बच्चों में 68 फीसदी कुपोषण से मर जाते हैं

Pappu Yadav बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आए आगे, लोगों में बांटी राहत सामग्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', संसद मार्च में हिंसा पर बोला SC
गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', संसद मार्च में हिंसा पर बोला SC
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंट के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंट के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget