एक्सप्लोरर

Amit shah Corona Positive: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर कहा- 'जो संपर्क में आए, वो जांच कराएं'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. अमित शाह ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है. अयोध्या में पांच अगस्त को राम मंदिर भूमि पूजन के कार्यक्रम में मोदी के साथ अमित शाह को भी शिरकत करनी थी.

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. अमित शाह ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि अमित शाह को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है. अमित शाह ने कहा है कि जो लोग हाल के दिनों में उनके संपर्क में आएं हैं, वह भी अपनी जांच कराएं.

अमित शाह ने क्या लिखा है?

अमित शाह ने ट्विटर पर लिखा है, ''कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं. मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट करके अमित शाह के जल्द स्वास्थ होने की कामना की है. जेपी नड्डा ने ट्वीट किया है, ''माननीय गृहमंत्री अमित शाह के कोरोना संक्रमित होने का समाचार प्राप्त हुआ. मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं.''

राम मंदिर भूमि पूजन के कार्यक्रम में करनी थी शिरकत

गौरतलब है कि अयोध्या में पांच अगस्त को राम मंदिर भूमि पूजन का कार्यक्रम है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह को भी इस कार्यक्रम में शिरकत करनी थी, लेकिन आज उनके कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब वह इस कार्यक्रम में शिरकत नहीं करेंगे.

देश में 17 लाख पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या

बता दें कि देश में कोरोना वायरस महामारी के नए मामले हर दिन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहे हैं. देश में कुल संक्रमितों की संख्या 17 लाख के पार पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 17 लाख 50 हजार 724 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 37,364 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 लाख 45 हजार 629 लोग ठीक भी हुए हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 54 हजार 736 नए मामले सामने आए और 853 मौतें हुईं.

यह भी पढ़ें-

कोरोना अपडेट: देश में एक दिन में आए 54 हजार से ज्यादा नए मामले, 17 लाख 50 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को मिली गंगा राम अस्पताल से छुट्टी, हालत स्थिर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: केंद्र ने राज्यसभा में पेश किया वंदे मातरम बिल, विपक्ष का हंगामा
LIVE: केंद्र ने राज्यसभा में पेश किया वंदे मातरम बिल, विपक्ष का हंगामा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
'ऐसे नहीं जाने दे सकते...', नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?
'ऐसे नहीं जाने दे सकते...', नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?
CJP Protest Highlights: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget