एक्सप्लोरर

गुरुग्राम में 'मीट' पर संग्राम, हिन्दू संगठनों ने जबरन बंद करवाई दुकानें

हिन्दू संगठनों ने मांग की है कि दुकानों पर नवरात्रि के दौरान मीट ना बेचा जाए. नवरात्रि आज 10 अक्टूबर से शुरू हो गई है जो 18 अक्टूबर तक चलेगी.

गुरुग्राम: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में मीट की दुकानों को लेकर बवाल मचा हुआ है. गुरुग्राम के सदर बाजार जामा मस्जिद इलाके में मार्च निकालकर हिन्दू संगठनों द्वारा मीट की दुकानें बंद करवाने का मामला सामने आया है. हैरानी वाली बात ये रही कि पुलिस की मौजूदगी में दुकानें जबरदस्ती बंद कराई गईं हैं. हिन्दू संगठनों ने मांग की है कि दुकानों पर नवरात्रि के दौरान मीट ना बेचा जाए. नवरात्रि आज 10 अक्टूबर से शुरू हो गई है जो 18 अक्टूबर तक चलेगी.

मीट मार्केट के गेट पर मुस्लिम समाज द्वारा नवरात्रि की शुभकामनाओं वाले पोस्टर लगाए गए हैं साथ ही मार्केट की एंट्री को टेंट से ढक दिया गया है. मार्केट प्रधान ने कहा कि हम 50 साल से यहां रह रहे हैं लेकिन ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. प्रशासन हमें सहयोग देगा, लेकिन दहशत होती है. उन्होंने बताया कि हिन्दू संगठनों ने पहले हमें कहा कि पर्दे लगा लो, हमने लगा लिया. फिर वो धमकी देकर गए की कल से दुकानें ही बन्द कर दो.

मार्केट के एक व्यापारी अब्दुल मुकीम ने कहा कि मैं यही पैदा हुआ. मेरे पिता ने भी कभी नहीं बताया कि कभी दुकानों को ऐसे बन्द कराने की कोशिश की गई थी. हिन्दू सेना संघर्ष समिति के एक सदस्य ने जिला प्रशासन से चिट्ठी लिखकर बताया है कि हमने 125 सदस्यों की चार टीमें बनाई हैं जो अलग-अलग दुकानों पर जाकर उनके मालिकों से नवरात्रि के दौरान दुकानें बंद करने की अपील करेंगे. अगर त्योहार के समय हमें कोई दुकान खुली मिली तो हम उसे बंद करा देंगे.

हिंदू संगठनों का कहना है कि उन्होनें पहले ही जिला प्रशासन को एक चिट्ठी लिखकर अपील की थी कि नवरात्रि के दौरान शहर में मीट की दुकानों को बंद रखा जाए. लेकिन अगर प्रशासन कोई कदम नहीं उठाता है तो फिर हमें खुद सड़कों पर उतरना पड़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: ट्रेन कैंसिल, मेट्रो बंद, इंटरनेट भी सस्पेंड... CJP का आज प्रोटेस्ट, लाइव अपडेट
LIVE: ट्रेन कैंसिल, मेट्रो बंद, इंटरनेट भी सस्पेंड... CJP का आज प्रोटेस्ट, लाइव अपडेट
CJP प्रोटेस्ट: ट्रेनें रद्द, 45 मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरनेट बैन, दीपके बोले- प्रदर्शन तो होगा
CJP प्रोटेस्ट: ट्रेनें रद्द, 45 मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरनेट बैन, दीपके बोले- प्रदर्शन तो होगा
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget