एक्सप्लोरर

Hindi Diwas 2022: गीतांजलि श्री की 'रेत समाधि' समेत ये पांच हिन्दी की किताबें आपको जरूर पढ़नी चाहिए

Hindi Diwas 2022: हिन्दी साहित्य के लिए साल 2021 बेहतरीन रहा. गीतांजलि श्री की किताब रेत समाधि के अंग्रेजी अनुवाद को बुकर प्राइज मिला.

अंधकार है वहां जहां आदित्य नहीं है
मुर्दा है वह देश जहां साहित्य नहीं है 

मैथिलीशरण गुप्त की ये पंक्ति इसलिए भी सही क्योंकि जहां पीड़ा है, दर्द है, कविता-कहानी वहीं से शुरू हो जाती है.. साहित्य मनुष्य को संवेदनशील बनाता है, हमारी मन की संकीर्णता दूर करता है... जिन्दगी के द्वंद्वों की सृजनात्मक अभिव्यक्ति ही साहित्य है... 

हिन्दी साहित्य के लिए साल 2021 बेहतरीन रहा. गीतांजलि श्री की किताब रेत समाधि को बुकर प्राइज मिला. यह ऐसा मौका था जिसकी वजह से एक बार फिर हिंदी साहित्य को लेकर वैश्विक मंचों पर चर्चा होने लगी. आज हिन्दी दिवस है और इस खास मौके पर हम आपको हिन्दी की पांच ऐसी किताबों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको जरूर पढ़नी चाहिए. आइए जानते हैं ये पांच किताबें कौन सी हैं...

1-मैला आंचल

हिन्दी साहित्य में दिलचस्पी रखने वाला शायद ही कोई व्यक्ति हो जो फणीश्वर नाथ रेणु के नाम से परिचित न हो. फणीश्वर नाथ रेणु की सबसे लोकप्रिय किताबों में उनका उपन्यास मैला आंचल है. इसमें एक ऐसे डॉक्टर की कहानी है, जो पढ़ाई पूरी कर गांव में प्रैक्टिस करने लगता है. मैला आंचल उपन्यास पर एक दूरदर्शन पर एक टीवी सीरियल भी प्रसारित हो चुका है. इसकी भाषा ग्रामीण परिवेष में आपको ले जाएगी. 

2- कमलेश्वर की 'कितने पाकिस्तान'

हिन्दुस्तान इतिहास में कई त्रासदियों से गुजरा है और उन्हीं में से एक विभाजन भी है. वहीं विभाजन जिसने सबकुछ तक़सीम कर दिया. तकसीम मुल्क़ को, क़ौम को, रिश्तों को, मुहाफ़िज़ों को, नदिओं-तलाबों को और सबसे ज़रूरी इंसानों को भी. 

ऐसे में अगर आपको विभाजन की त्रासदी पर कोई किताब पढ़नी हो तो कमलेश्वर की 'कितने पाकिस्तान' जरूर पढ़ें. इस उपन्यास को साल 2003 में साहित्य एकेडमी अवॉर्ड भी मिला था.

3-राग दरबारी 

आपको यदि हास्य-व्यंग्य पर आधारित किताबें पढ़ने का शौक है, तो आपको राग दरबारी किताब आज ही खरीद लेनी चाहिए. इस किताब में व्यवस्था, सरकार और व्यक्ति विशेष के स्वभाव आदि पर हास्य व्यंग्य किया गया है. इस उपन्यास के लेखक श्री लाल शुक्ल हैं. उन्हें साहित्य अकादमी से सम्मानित किया गया है.

4-तमस-भीष्म साहनी 

आपको अगर सांप्रदायिक दंगों की पृष्ठभूमि पर लिखी गई किताब पसंद है, तो आपको यह किताब जरूर पढ़नी चाहिए. इस किताब में देश के विभाजन से पहले के माहौल का वर्णन कहानी के रूप में किया गया है. 

5- गीतांजलि श्री की 'रेत समाधि'
साल 2021 में कोई किताब सर्वाधिक चर्चा में रही तो वो राजकमल प्रकाशन द्वारा छापी गई गीतांजलि श्री की 'रेत समाधि' है.  किताब में शिल्प के साथ अनूठा प्रयोग देखने को मिला है. इसके अंग्रेजी अनुवाद ‘टूम्ब ऑफ सैंड’ को अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार मिला है.

ये भी पढ़ें-

Electric Cars: क्यों नहीं आती 5 से 10 लाख रुपये की रेंज में इलेक्ट्रिक कारें, जानें क्या है वजह

Nirmala Sitharaman: जानिए क्यों वित्त मंत्री सीतारमण ने की उद्योग जगत की हनुमान के साथ तुलना?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारा रास्ता अहिंसा का', दीपके ने कहा- फ्रांस या बांग्लादेश से नहीं कोई संबंध
'हमारा रास्ता अहिंसा का', दीपके ने कहा- फ्रांस या बांग्लादेश से नहीं कोई संबंध
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget