एक्सप्लोरर

AAP Vs BJP: ट्विटर पर फिर भिड़े अरविंद केजरीवाल और हिमंता बिस्वा सरमा, दिल्ली CM ने पूछा- स्कूल देखने कब आऊं?

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने असम के सीएम पर पलटवार करते हुए उनसे पूछा कि आपके ''स्कूल देखने कब आऊं?''

Arvind Kejriwal on Himanta Biswa Sarma: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और असम (Assam) के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa) के बीच एक बार फिर ट्विटर पर जंग (Twitter War) छिड़ गई. असम के सीएम ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को राजधानी को चमकाने के उनके पुराने वादों को लेकर घेरा है तो वहीं केजरीवाल ने भी जवाब दिया है. सीएम केजरीवाल ने पलटवार करते हुए कहा, ''आपके सरकारी स्कूल (Assam Govt Schools) देखने कब आऊं.''

इससे पहले हिमंता बिस्वा सरमा ने केजरीवाल को घेरते हुए ट्वीट किया था, ''आप दिल्ली को लंदन और पेरिस जैसा बनाने के वादे के साथ सत्ता में आए थे, याद है न अरविंद केजरीवाल जी? कुछ नहीं कर पाए तो दिल्ली की तुलना असम व नॉर्थईस्ट के छोटे शहरों से करने लगे! यकीन मानिए, दिल्ली जैसा शहर व संसाधन बीजेपी को मिलें तो पार्टी उसे विश्व का सबसे समृद्ध शहर बनाएगी.'' सीएम केजरीवाल ने सरमा के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए पलटवार में लिखा, ''आपने मेरे प्रश्न का जवाब नहीं दिया... आपके सरकारी स्कूल देखने कब आऊं? अगर स्कूल अच्छे नहीं हैं तो कोई बात नहीं. मिलकर ठीक करेंगे न.''

बीजेपी पर सिसोदिया-केजरीवाल का डबल अटैक!

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने दिल्ली के एक सरकारी स्कूल की तस्वीर साझा की. उन्होंने ट्वीट में लिखा, ''मुझे गर्व है कि हमने इतने शानदार सरकारी स्कूल बनवाए है. बीजेपी को दुःख है कि सरकारी स्कूल इतने अच्छे क्यों बनवाए गए." सिसोदिया के ट्वीट को भी केजरीवाल ने रीट्वीट करते हुए बीजेपी पर हमला बोला. सीएम केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा, ''दूसरों के अच्छे काम रोकने की बजाय खुद हमसे ज्यादा अच्छे काम करो ना! हम कितनी बार कह चुके कि अगर आपको नहीं आता तो हम सिखा देंगे लेकिन खुद भी अच्छे काम नहीं करते और हमारे अच्छे काम रोकना चाहते हैं. देश ये कैसे बर्दाश्त करेगा?''

बता दें कि दिल्ली की 2021 की नई आबकारी नीति को लेकर सियासी घमासान छिड़ा है. केजरीवाल सरकार के उपमुख्मंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई और ईडी की कार्रवाई चल रही है. वहीं, कथित आबकारी घोटाले के सवालों पर केजरीवाल और मनीष सिसोदिया द्वारा जवाब में लगातार दिल्ली के शिक्षा मॉडल को पेश किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें

Schools: स्कूलों को लेकर आप-बीजेपी के बीच जारी है जुबानी जंग, सीएम केजरीवाल बोले- 'कैसे बर्दाश्त करेगा देश'

Explained: कभी फाइव स्टार रिजॉर्ट तो कभी पिकनिक, जानें कब-कब दिखी इंडियन पॉलिटिक्स की 'डर्टी पिक्चर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
चुनाव आयोग नियुक्ति विवाद पर बड़ा फैसला जल्द, SC ने आदेश रखा सुरक्षित
चुनाव आयोग नियुक्ति विवाद पर बड़ा फैसला जल्द, SC ने आदेश रखा सुरक्षित
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
Embed widget