एक्सप्लोरर

हिमाचल चुनाव में कांग्रेस को बीजेपी ने दी कड़ी टक्कर, सिर्फ 40 हजार वोटों ने ऐसे बिगाड़ा 'कमल' का खेल

Himachal Election Results: 2017 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44 सीटें जीती थीं और उस समय पार्टी को 48.79 प्रतिशत वोट मिला था. वहीं कांग्रेस ने 21 सीटों पर जीत हासिल की थी.

Congress-BJP Vote Share Himachal: हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है. 68 विधानसभा क्षेत्रों वाले हिमाचल में कांग्रेस ने 40 सीटों के साथ जीत हासिल की. बीजेपी को सिर्फ 25 सीटें ही मिलीं. हालांकि, दोनों पार्टियों को जो वोट प्रतिशत मिला, उसे देखने पर पता चलता है कि कांग्रेस ने बेहद कम मार्जिन से बीजेपी को ये चुनाव हराया है. 

कांग्रेस को हिमाचल विधानसभा चुनाव में 43.9 प्रतिशत वोट शेयर मिला. अगर कुल मतों की संख्या देखें तो कांग्रेस को 18,52,504 वोट मिले. बीजेपी 43 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 25 सीटें जीतने में कामयाब रही. बीजेपी को 18,14,504 वोट मिले. अब अगर दोनों पार्टियों के बीच अंतर देखा जाए तो वो बस 37,974 वोट का ही है. ऐसे में साफ है कि दोनों दलों के बीच कई अधिकतर सीटों पर बेहद कड़ा मुकाबला हुआ है और जीत का अंतर काफी कम रहा है.

2017 में क्या हुआ था?

इससे पहले, 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44 सीटें जीती थीं और उस समय पार्टी को 48.79 प्रतिशत वोट मिला था. वहीं कांग्रेस ने 21 सीटों पर जीत हासिल की थी. 2017 में दोनों दलों के वोट शेयर में 7.11 प्रतिशत का अंतर था, जो 2022 के मुकाबले काफी ज्यादा है.

2022 के परिणामों के विश्लेषण से यह भी पता चलता है कि 40 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस का औसत जीत का अंतर सिर्फ 5,784 वोट ही थी. वहीं 25 सीटें जीतने वाली बीजेपी का औसत जीत का अंतर 7,427 वोट था. सभी 68 सीटों पर जीत का औसत अंतर 6,575 वोट दर्ज किया गया.

सबसे अधिक जीत का अंतर

राज्य भर में सबसे अधिक जीत का अंतर सिराज निर्वाचन क्षेत्र में दर्ज किया गया, जहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के चेत राम को 38,183 मतों के अंतर से हराया. सबसे कम अंतर भोरंज में दर्ज किया गया, जहां कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश कुमार ने बीजेपी के डॉ. अनिल धीमान को सिर्फ 60 मतों से हराया.

इन 8 सीटों पर हुई टाइट फाइट

कुल मिलाकर, आठ सीटों का फैसला 1,000 वोटों से कम के अंतर से हुआ और इनमें से पांच सीटों- भोरंज (60), शिलाई (382), सुजानपुर (399), रामपुर (567) और श्री रेणुकाजी (860) पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की. वहीं बीजेपी ने तीन सीटें जीतीं - श्री नैना देवीजी (171), बिलासपुर (276) और दरंग (618).

68 सीटों में से सात सीटों का फैसला 1,000-2,000 मतों के अंतर से हुआ. इन सीटों में से कांग्रेस ने तीन (भटियात, लाहौल-स्पीति और नाहन) जीतीं. वहीं बीजेपी ने चार (बल्ह, ऊना, जसवां-परागपुर और सरकाघाट) जीतीं. केवल 13 सीटों का फैसला 10,000 से अधिक मतों के अंतर से हुआ था.

ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh: एक मुख्यमंत्री और कई दावेदार, नव-निर्वाचित कांग्रेस विधायकों की आज बैठक में सीएम पर होगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
Explained: भारत में आटा, दाल, दूध और चिकन महंगे क्यों हो रहे हैं? कब कम होंगे दाम
Explained: भारत में आटा, दाल, दूध और चिकन महंगे क्यों हो रहे हैं? कब कम होंगे दाम
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में मोहम्मद आमिर पर लगी सबसे ऊंची बोली, इतने में बिके
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में मोहम्मद आमिर पर लगी सबसे ऊंची बोली, इतने में बिके
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा, रणबीर कपूर ने भी लीक कर दिया प्लान
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर किसानों का आंदोलन जारी, सरकार को अल्टीमेटम
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर किसानों का आंदोलन जारी, सरकार को अल्टीमेटम
Dark Mehndi Color: हाथों में नहीं चढ़ता मेहंदी का रंग? नोट करें डार्क करने के 5 हैक्स
हाथों में नहीं चढ़ता मेहंदी का रंग? नोट करें डार्क करने के 5 हैक्स
Embed widget