एक्सप्लोरर

CM को लेकर सस्पेंस बरकरार, अब दिल्ली से होकर हिमाचल पहुंचेगा फैसला, पांच प्वाइंट्स में जान लीजिए अब तक क्या हुआ, आगे क्या हो सकता है

Himachal Pradesh CM Race: सीएम फेस की रेस में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी और प्रेदश कांग्रेस चीफ प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) सबसे आगे चल रही हैं.

Himachal Pradesh CM Suspense: हिमाचल प्रदेश भले ही 68 विधानसभा सीटों वाला छोटा सा राज्य ही क्यों न हो, लेकिन यहां पार्टियां राजनीति में कमी नहीं होने देती हैं. इस वक्त सियासी पारा इसलिए बढ़ा हुआ है क्योंकि राज्य के नए मुख्यमंत्री को लेकर फैसला होना बाकी है. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 40 सीटें जीतकर यहां सरकार जरूर बना ली है, लेकिन अब तक यह तस्वीर साफ नहीं कर सकी है कि इस सरकार का कर्ता धर्ता कौन होगा. इसी को लेकर बीते दिन (10 दिसंबर) दिन भर चली खींचतान के बाद देर रात विधायक दल की बैठक हुई. हालांकि, इस बैठक में भी किसी एक नाम पर मुहर नहीं लग सकी. 
 
अब इसे लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को प्रस्ताव भेजा गया है. अब खरगे ही फैसला करेंगे कि आखिर कौन होगा हिमाचल प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री. सीएम पद के लिए तमाम नेता दावेदारी कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सभी विधायकों से पहले राय शुमारी की जाएगी, इसके बाद आलाकमान अंतिम फैसला लेगा. फिलहाल सीएम फेस की रेस में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी और प्रेदश कांग्रेस चीफ प्रतिभा सिंह सबसे आगे चल रही हैं. 

मुख्यमंत्री चुनने के लिए अब तक क्या कुछ जतन कर चुकी है कांग्रेस 

1- अब तक इस रेस में तीन नाम आगे चल रहे हैं. इनमें प्रतिभा सिंह, सुखविंदर सिंह, मुकेश अग्निहोत्री का नाम शामिल है. इनमें से भी कांग्रेस चीफ प्रतिभा सिंह का नाम सबसे आगे है. उनकी दावेदारी मजबूत होने के दो कारण है. पहला वह पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं. दूसरा वह पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष हैं. 

2- बीते दिन (9 दिसंबर) देर रात को करीब दस बजे राज्य में विधायक दल की बैठक हुई. हालांकि, इसमें कोई फैसला नहीं निकल सका. इससे यह तो साफ हो गया है कि मुख्यमंत्री बनने को लेकर हिमाचल में फैसला होना मुश्किल है. इसलिए अब इसका फैसला दिल्ली से होकर हिमाचल पहुंचेगा. 

3- कांग्रेस के आगे एक नहीं बल्कि दो मुसीबते हैं. सीएम को चुनने के अलावा हॉर्स ट्रेडिंग का डर भी पार्टी को सता रहा है. इसलिए पार्टी चाहती है कि जल्द से जल्द मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगे. सबसे बड़ी बात है कांग्रेस को बिना किसी तकरार के यह फैसला करना होगा क्योंकि पार्टी को विधायकों के टूटने का जोखिम भी उठाना पड़ सकता है. 

4- हालांकि, समय के साथ अब उटलफेर भी होता नजर आ रहा है. मुख्यमंत्री पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू की दावेदारी को भी मजबूत माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक हिमाचल के तीन निर्दलीय विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू के समर्थन में आ गए हैं. 

5- हिमचाल में कांग्रेस नेताओं के समर्थक सड़क पर कलह कर रहे हैं. हालांकि, इन सबके बीच भी पार्टी का कहना है कि सब ठीक चल रहा है. जल्द ही मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी जाएगी. कांग्रेस आलाकमान 11 या 12 दिसंबर को सीएम के नाम का ऐलान कर देगा. 

ये भी पढ़ें: 

Government Formation Live: चुनाव नतीजों के बाद अब एक और सस्पेंस! किसे मिलेगी हिमाचल की कमान? आज हो सकता है बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल
'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल ने अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल
'भारत डेटा सेंटर बनाता है और पाकिस्तान...', कारगिल विजय दिवस पर बोले राजनाथ सिंह, PAK को चेतावनी
'भारत डेटा सेंटर बनाता है और पाकिस्तान...', कारगिल विजय दिवस पर बोले राजनाथ सिंह, PAK को चेतावनी
कारगिल विजय दिवस: PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने शूरवीरों के पराक्रम को किया याद, राजनाथ सिंह ने क्या बताया
कारगिल विजय दिवस: PM मोदी ने शूरवीरों के पराक्रम को किया याद, राजनाथ सिंह ने क्या बताया

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget