एक्सप्लोरर

भारत-चीन के बीच उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता से भी नहीं सुलझा मामला, संवाद बनाए रखने पर बनी सहमति

दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई है कि, मौजूदा प्रक्रियाओं के तहत मामले को सुलझाने के लिए कूटनीतिक व सैन्य स्तर पर संवाद बनाए रखेंगे.

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच हुई सैन्य कमांडर स्तर बातचीत फिलहाल वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चल रहे गतिरोध को सुलझाने का कोई फार्मूला नहीं निकाल पाई. चुशुल-मोल्डो इलाके में छह घंटे तक हुई बातचीत के बाद भी न तो चीन अप्रैल पूर्व स्थिति में अपने सैनिकों को लौटाने पर राजी हुआ है और न ही अपने ऐतराज कम करने पर. हालांकि दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि मौजूदा प्रक्रियाओं के तहत मामले को सुलझाने के लिए कूटनीतिक व सैन्य स्तर पर संवाद बनाए रखेंगे.

अब तक की उच्च स्तरीय वार्ता

महत्वपूर्ण है कि छह जून को लेकर हुई वार्ता दोनों देशों के बीच मौजूदा तनाव को लेकर यह अब तक की उच्च स्तरीय बातचीत थी. उम्मीद की जा रही थी कि भारतीय सेना के 14 कोर कमांडर ले.जन हरिंदर सिंह और चीन के दक्षिणी शिंचियांग मिलिट्री डिस्ट्रिक के कमांडर, मेजर जनरल लियु लिन के बीच बातचीत से समाधान का कोई रास्ता निकलेगा और चीन अपने सैनिकों को वापस लौटाने पर राजी होगा. सैन्य कमांडरों की बातचीत से पहले दोनों देशों के बीच कूटनीतिक स्तर पर संयुक्त सचिव स्तर अधिकारियों की भी वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई थी.

बातचीत जारी रखने पर बनी सहमति

चुशूल-मोल्डो इलाके में सैन्य कमांडरों के बीच हुई उच्च स्तरीय वार्ता पर विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत सौहार्द्रपूर्ण और सकारात्मक माहौल में हुई. साथ ही दोनों देश सैन्य तनाव की स्थिति को मौजूदा समाधान तंत्र के सहारे सुलझाने पर सहमत हैं. भारत और चीन ने इस बारे में कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर बातचीत जारी रखने का भी बात कही है.

भारत-चीन के रिश्तों की 70वीं वर्षगांठ

वास्तविक नियंत्रण रेखा पर एक साथ कई जगहों पर सामने आई तनाव की स्थिति और लद्दाख में गलवान घाटी के अलावा पैंगोंग झील के करीब जारी तनाव को अब करीब एक महीना हो रहा है. सीमा तनाव की यह स्थिति तब है जब भारत और चीन अपने रिश्तों की 70वीं सालगिरह के मना रहे हैं. विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों पक्षों ने इस बात पर भी सहमति जताई है कि 70वीं वर्षगांठ के इस साल में मौजूदा तनाव घटाना आपसी रिश्तों की बेहतरी की लिए मददगार होगा.

गलवान घाटी में तंबू लगाकर बैठे दोनों देशों के सैनिक

दोनों देशों के बीच बीते एक माह के दौरान सिक्किम के नाकुला से लेकर पैंगोग झील और लद्दाख में गलवान घाटी में सैनिकों के बीच झड़प और आमने-सामने के तनाव की स्थिति बनी. गलवान घाटी में अब भी चीन और भारत के सैनिक आमने-सामने की स्थिति में तंबू लगाए बैठे हैं. हालांकि सूत्रों के मुताबिक चीनी सैनिक अपनी हद में हैं और भारतीय सैनिक अपनी हद में. भारत की सड़क और सैन्य ढांचागत परियोजनाओं पर ऐतराज जता रहे चीन ने अपनी सैनिक मोर्चाबंदी की है. वहीं जवाबी कार्रवाई में भारतीय सैनिक भी उतनी ही संख्या में कुछ दूरी पर तंबू लगाकर तैनात हैं.

ये भी पढ़ें

वैज्ञानिकों का दावा- कोरोना वायरस के इलाज में हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन से नहीं हुआ खास फायदा Coronavirus: दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 70 लाख के करीब, मरने वालों का आंकड़ा 4 लाख के पार
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: 'सरकार के साथ बातचीत सिर्फ जंतर-मंतर पर होगी', अभिजीत दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA सांसदों का प्रोटेस्ट
LIVE: 'सरकार के साथ बात जंतर-मंतर पर', दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA का प्रोटेस्ट
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
CJP प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget