एक्सप्लोरर

जाट आंदोलन के मद्देनजर हरियाणा में हाई अलर्ट

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने जाट नेताओं द्वारा दिल्ली की घेराबंदी करने और संसद के बाहर आंदोलन करने की घोषणा के बाद सोमवार को दिल्ली से सटे जिलों में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है. अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने 20 मार्च को 'दिल्ली कूच' का आह्वान किया है.

पुलिस महानिदेशक के.पी. सिंह ने रविवार को कहा, "20 मार्च को दिल्ली से सटे जिलों में राजमार्गो और सड़कों पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. हरियाणा पुलिस हाई अलर्ट पर है और लोग राजमार्गो पर बेफिक्र आवागमन कर सकते हैं. हमने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं."

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जाट नेता यशपाल मलिक और अन्य अपनी मांगों को लेकर गतिरोध दूर करने के लिए दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सकते हैं.

वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जाट नेताओं से बातचीत के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर आदित्यनाथ योगी के शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल होने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है, ताकि वह जाट नेताओं के साथ बातचीत के लिए उपलब्ध रह सकें.

हरियाणा के 15 जिलों में रविवार को एहतियात के तौर पर धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई और शराब बेचने, हथियार लाने ले जाने, रेल की पटरियों के पास पांच या अधिक लोगों के एकत्रित होने और राजकीय तथा राष्ट्रीय राजमार्गो पर पांच या अधिक लोगों को ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, "ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में 10 लीटर से अधिक ईंधन भरने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और पेट्रोल पंप मालिकों को वाहनों के चालकों के नाम, वाहन की पंजीकरण संख्या और वाहन में यात्रा कर रहे लोगों की संख्या का विवरण दर्ज करने को कहा गया है. पेट्रोल, डीजल और अन्य ज्वलनशील पदार्थो की खुली बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है."

प्रशासन ने इन 15 जिलों में 21 मार्च की सुबह नौ बजे तक सभी इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं और गलत सूचनाएं और अफवाहें फैलाने से रोकने के लिए बल्क मैसेज पर भी रोक लगा दी है.

जाट समुदाय ने हरियाणा सरकार पर उनके आंदोलन को कमजोर करने की साजिश का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा था कि वे राज्यभर में अपना विरोध-प्रदर्शन जारी रखेंगे और 20 मार्च को दिल्ली की घेराबंदी करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयनिधि 90 मिनट की पूछताछ के बाद रिहा, पुलिस स्टेशन के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा
उदयनिधि 90 मिनट की पूछताछ के बाद रिहा, पुलिस स्टेशन के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा
हैदराबाद में दिन-दहाड़े व्यापारी की हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
हैदराबाद में दिन-दहाड़े व्यापारी की हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
मसालों में मिलावट का ऐसा खेल कि देखकर कोई भी खा जाए धोखा! बड़े रैकेट का भंडाफोड़
मसालों में मिलावट का ऐसा खेल कि देखकर कोई भी खा जाए धोखा! बड़े रैकेट का भंडाफोड़

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget