एक्सप्लोरर

Caste Based Census: जातिगत जनगणना के मुद्दे पर चर्चा के लिए पीएम मोदी से मिलेंगे हेमंत सोरेन, सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

जातिगत जनगणना के मुद्दे पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पीएम से इस महीने मुलाकात करेंगे. नौ सदस्यीय सर्वदलीय शिष्टमंडल के साथ 12 सितंबर से 20 सितंबर के बीच मुद्दे पर चर्चा के लिए पीएम से समय मांगा है.

Caste Based Census: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि वह जातिगत जनगणना की मांग को लेकर इस महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मिलने वाले एक सर्वदलीय शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे.

सोरेन ने प्रश्नकाल के दौरान कहा, “हर जाति अपनी जनसंख्या के आधार पर आरक्षण की मांग कर रही है. केंद्र को जातिगत जनगणना के लिए कोई प्रस्ताव नहीं भेजा जा सका है. मैंने झारखंड से नौ सदस्यीय सर्वदलीय शिष्टमंडल के साथ 12 सितंबर से 20 सितंबर के बीच इस मुद्दे पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री से समय मांगा है.” उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग का समर्थन करती है. सोरेन ने कहा कि वह प्रधानमंत्री के साथ इस विषय पर चर्चा करेंगे.

उधर, राज्य सरकार की रोजगार नीति और विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए कमरा आवंटित करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने सदन में अध्यक्ष के आसन के समक्ष आकर हंगामा किया. विधानसभा में लगातार चौथे दिन हंगामे के बीच सोरेन ने कहा कि नए कृषि कानूनों के विरुद्ध सदन में एक प्रस्ताव लाया जाएगा और अधिवासी जमीनों के अवैध हस्तांतरण समेत कई मुद्दों की जांच के लिए विधानसभा की एक समिति गठित की जाएगी.

बता दें इससे पहले झारखंड के पड़ोसी राज्य बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी से जातिगत जनगणना के मुद्दे को लेकर मुलाकात की थी. नीतीश कुमार के साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव सहित कई दलों के नेता नीतीश कुमार के साथ पीएम मोदी से मिलने पहुंचे थे.

इसे भी पढ़ेंः

West Bengal News: केंद्रीय गृह मंत्रालय का बंगाल सरकार को पत्र, 61 BJP नेताओं की लिस्ट देकर कहा- इनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें

Assam Boat Collision: असम में ब्रह्मपुत्र नदी में दो नाव के बीच टक्कर, 50 लोगों को रेस्क्यू किया गया लेकिन 70 अभी लापता

यह भी देखेंः 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget