एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में बाढ़ राहत का सामान लेकर जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, 3 की मौत

Helicopter crash: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल बाढ़ राहत के कार्यों में किया जा रहा था.

नई दिल्ली: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बाढ़ राहत का सामान लेकर जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उत्तरकाशी जिले में हेलिकॉप्टर मोरी से मोल्डी जा रहा था. हादसा उत्तरकाशी के मोलडी में हुआ. हेलिकॉप्टर में पायलट राजपाल, सह पायलट कप्ताल ला और एक अन्य स्थानीय व्यक्ति रमेश सवार थे. एसडीएम सदर देवेंद्र नेगी ने कहा कि हेलीकॉप्टर पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई.

राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के पीआरओ ने कहा, ''हेलीकॉप्टर में सवार कैप्टन लाल, सह-पायलट शैलेश और एक स्थानीय व्यक्ति राजपाल की दुर्घटना में मौत हो गई. दुर्घटनास्थल पर 10 सदस्यों की एक टीम भेजी गई है.''

उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि हेलीकॉप्टर में तीन व्यक्ति सवार थे और वह प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित कर वापस लौट रहा था. उन्होंने बताया, ‘‘शुरूआती सूचना के अनुसार, हेलीकॉप्टर ज्यादा उंचाई पर दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुआ.’’

जिले के मोरी क्षेत्र में गत रविवार को बादल फटने और लगातार भारी बारिश से हुए भूस्खलन की घटनाओं में कई गांव प्रभावित हुए और मकान ढह गये जिसमें 15 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी थी.

आपको बता दें कि उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं. उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि ''उत्तरकाशी में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और क्षेत्र की जनता से मिलकर आपदा की त्रासदी के दर्द की व्यथा सुनी और सरकारी मदद का भरोसा दिया. मैं सोशल मीडिया के माध्यम से भी विश्वास दिलाता हूँ कि प्रभावितों की हर सम्भव मदद की जाएगी और उसमे कोई कमी नहीं होगी.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
होर्मुज में जहाजों पर हमले को लेकर भड़का भारत, UN में कहा- 'ये बर्दाश्त नहीं'
होर्मुज में जहाजों पर हमले को लेकर भड़का भारत, UN में कहा- 'ये बर्दाश्त नहीं'
India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का करारा जवाब
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', ट्रोलिंग पर सारा का करारा जवाब
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget