एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश, तूफान से जनजीवन अस्त व्यस्त, कई हादसों में आठ लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार दोपहर बाद आए तूफान और भारी बारिश से आठ लोगों की मौत हो गई. बारिश के कारण कोलकाता के कई इलाकों में पानी भर गया. इससे शाम के व्यस्त समय में यातायात बाधित हुआ.

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार दोपहर बाद आए तूफान और भारी बारिश से आठ लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आकाशीय बिजली और 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी से कोलकाता, उत्तर 24 परगना, नादिया, मुर्शिदाबाद, बांकुरा, पूर्बी बर्धमान, पश्चिम मेदिनीपुर, बीरभूम और पुरुलिया जिलों में नुकसान हुआ.

साल्टलेक में दर्ज हुई 116 मिलीमीटर बारिश

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अलीपुर में 102 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, दमदम में 96 मिलीमटर और साल्टलेक में 116 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. बारिश के कारण कोलकाता के कई इलाकों में पानी भर गया. इससे शाम के व्यस्त समय में यातायात बाधित हुआ.

करंट लगने से हुई एक की मौत

पुलिस ने बताया कि मध्य कोलकाता में राजभवन के उत्तरी द्वार के सामने जलभराव से गुजरते हुए दफ्तर से घर जा रहे एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई. उन्होंने बताया कि हादसा शाम 5.30 बजे तब हुआ जब व्यक्ति ने गिरने से बचने के लिए एक खंभे को पकड़ा. उन्होंने बताया कि दमकलकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. अधिकारी ने बताया कि हम व्यक्ति की शिनाख्त का प्रयास कर रहे हैं.

बारिश के कारण सड़क हादसे में दो की मौत

अधिकारी ने बताया कि बीरभूम के नानूर में बारिश के दौरान एक कार की डंपर से टक्कर हो गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मुर्शिदाबाद में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे किसान की मौत हो गई. पुलिस ने कहा कि हावड़ा सिटी में बॉटेनिकल गार्डन पुलिस थाना के अंतर्गत बक्सरा में आकाशीय बिजली गिरने से अधेड़ महिला की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है.

आकाशीय बिजली गिरने से मौत

पुलिस ने बताया कि जिले के बाल्टीकुरी क्षेत्र में अपनी मां के साथ खेत में काम कर रहे अशोक बिस्वास (28) की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई. पुलिस के अनुसार उसकी मां रीबा बिस्वास को उपचार के लिए हावड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी स्थिति गंभीर है.

पुलिस ने कहा कि पूर्बी बर्धमान जिले के नौहाटी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 29 वर्षीय युवक संजय प्रमाणिक की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार प्रमाणिक खेतों में चर रही अपनी गायों को लेने गया था. उन्होंने बताया कि गायों को वापस लाते समय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई.

ओलावृष्टि से लाखों रुपये की फसल बर्बाद

पुलिस ने बताया कि जिले के खांडोघोष पुलिस थाना क्षेत्र स्थित कुंजानगर गांव में खेत में काम कर रहे युवक शरीफ मुंशी (20) की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई. वहीं, किसानों का कहना है कि मालदा जिले में ओलावृष्टि से लाखों रुपये की फसल बर्बाद हो गई है. मालदा के उप कृषि निदेशक स्नेहाशीश कुइला ने कहा कि जिले में कई स्थानों से फसल को नुकसान की खबर है. उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

 

इसे भी पढ़ेंः
मुंबई में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 के दो हजार से कम नए मामले आए, जानें पूरे महाराष्ट्र का हाल

 

कोराना की मौजूदा स्थिति के चलते G7 सम्मेलन में हिस्सा लेने ब्रिटेन नहीं जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget