एक्सप्लोरर

आंधी-तूफान से देशभर में 75 की मौत, यूपी में भारी तबाही, राजस्थान में 120KM की रफ्तार से चली हवाएं

भयंकर तूफान की वजह से देशभर में करीब 75 लोगों की मौत हो गई. अकेले उत्तर प्रदेश में 40 से 50 लोगों की मौत की खबर है.

नई दिल्ली: यूपी, दिल्ली, राजस्थान में कल आए भयंकर तूफान की वजह से करीब 75 लोगों की मौत हो गई. अकेले उत्तर प्रदेश में 40 से 50 लोगों की मौत की खबर है. यूपी में सबसे ज्यादा मौत ताजनगरी आगरा में हुई हैं, यहां 40 लोगों के मारे जाने की खबर है. उत्तर प्रदेश  सरकार ने मारे गए लोगों के परिजनों को चार लाख रुपये ममुआवजे का भी एलान किया है. आगरा के जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हालचाल पूछा.

इसके अलावा राजस्थान में भी तूफान की वजह से भारी तबाही हुई है. राजस्थान में सबसे ज्यादा तबाही भरतपुर में हुई है. बीती रात 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान से भरतपुर में ग्यारह लोगों की मौत हो गई. आंधी तूफान की वजह से कई जगह सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है.

राजस्थान के अलवर में भी अचानक बदले मौसम से तबाही हुई है. अलवर में आंधी तूफान से 4 लोगों की मौत हो गई. अलवर में जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए. खराब मौसम के चलते धौलपुर में 6 और झुंझुनू में एक शख्स की मौत हुई है. राजस्थान में कुल 27 लोगों के मारे जाने की खबर है.

उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा उत्तराखंड में भी बारिश और आंधी का कहर देखने को मिला. चमोली जिले में बादल फटने से भारी तबाही. की खबर है. चमोली के नारायणबगड़ में बादल फटने से कई दुकानें और मकानों को नुकसान पहुंचा है, हालांकि इसमें किसी व्यक्ति के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

पंजाब में किसानों का अनाज भीगा पिछले 24 घंटे के भीतर पंजाब, दिल्ली, यूपी और राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी लोगों के लिए मुसीबत बन आई. अमृतसर में दाना मंडी में पड़ा अनाज बारिश में भीगकर खराब हो गया. किसानों का कहना है कि इतनी मेहनत कर उन्होंने फसल उगाई और मंडी में आकर उनका अनाज बारिश में ख़राब हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
Xप्लेन: भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
Xप्लेन: भारत में लू क्यों मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा? जानें इससे क्या बदलेगा
भारत में लू क्यों मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा? जानें इससे क्या बदलेगा

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget