एक्सप्लोरर

Heavy Rain in Gujarat: सौराष्ट्र में भारी बारिश के बाद कई गांवों का संपर्क टूटा

गुजरात में सौराष्ट्र के कई हिस्सों में बुधवार को बारिश में कमी आने के बावजूद क्षेत्र के कई गांवों का संपर्क बाकी हिस्सों से टूटा हुआ है क्योंकि बाढ़ के कारण सड़कें अवरुद्ध हो गयी हैं.

गुजरात में सौराष्ट्र के कई हिस्सों में बुधवार को बारिश में कमी आने के बावजूद क्षेत्र के कई गांवों का संपर्क बाकी हिस्सों से टूटा हुआ है क्योंकि बाढ़ के कारण सड़कें अवरुद्ध हो गयी हैं तथा कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित है. अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ के कारण 157 सड़कें अब भी अवरुद्ध हैं जिससे यातायात की आवाजाही बाधित है.

मौसम विभाग ने भारी बारिश का लगाया अनुमान

इनमें जामनगर जिले में स्थित एक राष्ट्रीय राजमार्ग, राजकोट, जामनगर, जूनागढ़, भावनगर, अमरेली और सूरत जिलों में 17 राज्यीय राजमार्ग और गांवों को जोड़ने वाली 127 पंचायत सड़कें शामिल हैं. दक्षिण गुजरात में सूरत जिले के कई हिस्सों में बुधवार को भारी बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार सुबह तक राज्य में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है.

राज्य परिवहन निगम ने कहा कि 165 मार्गों के बंद होने से उसकी बसें 522 फेरे नहीं लगा पाएंगी जिनमें से ज्यादातर फेरे जामनगर, जूनागढ़ और राजकोट जिले में लगाए जाने वाले थे. ये इलाके रविवार और सोमवार को भारी बारिश के कारण सबसे अधिक प्रभावित हुए. अधिकारियों ने बताया कि इन जिलों में तीन प्रमुख बांधों से नदियों में पानी छोड़े जाने के कारण राजकोट, जामनगर और पोरबंदर में 48 गांव प्रभावित हैं.

अब तक राज्य में 598.26 मिलीमीटर हो चुकी है बारिश

राज्य के आपात अभियान केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, गुजरात में इस मानसून में अब तक 598.26 मिलीमीटर बारिश हुई है. मंगलवार को सौराष्ट्र के जूनागढ़ जिले में सबसे अधिक बारिश हुई. उसके मंगरोल तालुक में बुधवार को सुबह छह बजे तक 24 घंटे की अवधि में 157 मिमी बारिश हुई. केंद्र ने बताया कि इस अवधि के दौरान जिले के केशोद तालुक में 126 मिमी, जूनागढ़ तालुक में 97 मिमी, वन्थाली में 97 मिमी और मालिया में 94 मिमी बारिश हुई.

उसने बताया कि बुधवार को सुबह छह बजे से दस बजे तक सूरत जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई. राज्य के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मंगलवार को जामनगर के बारिश से प्रभावित इलाकों का दौरा किया और बाढ़ से प्रभावित लोगों को मदद का आश्वासन दिया.

यह भी पढ़ें:

Dengue in Ahmedabad: अहमदाबाद में जनवरी-सितंबर तक डेंगू के मामले 243 फीसदी तक बढ़े

मौसम विशेषज्ञों ने कहा, सितंबर में अधिक बारिश ओडिशा में जलवायु परिवर्तन का परिणाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget