एक्सप्लोरर

दिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, गुरुग्राम में WFH की एडवाइजरी, जानें देशभर के मौसम का मिजाज

Weather Report: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद व्यवस्था अस्त-वयस्त हो गई है. कई जगहों पर तो स्कूल-कॉलेज को बंद करना पड़ गया तो कई जगहों पर पानी भर गया.

Weather Update: हर तरफ पानी ही पानी है. कहीं सड़क पानी में डूबी है तो कहीं पानी के बीच लोग जूझते नजर आ रहे हैं. कहीं गाड़ियां पानी में डूब गईं तो कहीं लोग पानी में फंस गए. बारिश (Rain) के बाद का ये मंजर देश के कई हिस्सों में देखने को मिला है. दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) से लेकर यूपी (Uttar Pradesh) और एमपी (Madhya Pradesh)  तक. देश में जगह जगह बारिश ने आफत मचा रखी है.

गुरुग्राम के धनवापुर रोड, लक्ष्मण विहार और सूर्य विहार को भी जोड़ने वाली सड़क पर 2-3 फीट तक पानी भरा है. एक तरफ भारी भरकम बस सैलाब में फंस गई. जिससे पानी के बीच बस बंद हो गई. तो वहीं कुछ कारें भी पानी में डूबी नजर आईं. यूपी में भारी बारिश की वजह से कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं. यूपी के लखनऊ, फिरोजाबाद, आगरा, इटावा, एटा, कासगंज, कानपुर और अलीगढ़ में पहली से लेकर 8वीं कक्षा तक के स्कूल बंद हैं तो वहीं कुछ जिलों में 12वीं तक के बंद कर दिए गए हैं.

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट

लखनऊ, कानपुर, एटा, कासगंज, अलीगढ, फ़िरोज़ाबाद, आगरा और नोएडा में भारी बारिश को अलर्ट जारी कर दिया गया है. जिन जिलों में आज भी बारिश के आसार हैं वहां प्रशासन चौकन्ना है. लिहाजा इन जिलों में लोगों से भी अलर्ट रहने को कहा गया है. बहुत जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकलें.

मध्य प्रदेश में नदियां उफान पर

मध्य प्रदेश के छतरपुर में नदी पूरे उफान पर हैं. पुल के ऊपर से पानी बह रहा है. नदी के दोनों तरफ लोगों की भारी भीड़ जमा है. यहां कोशियर नदी के उफान को देखकर लोग सहम गए हैं. फिलहाल इस उफनती नदी में कोई बड़ा हादसा तो नहीं हुआ लेकिन सैलाब के बीच जाना जान से खिलवाड़ करने जैसा है.

दिल्ली एनसीआर में बारिश बनी मुसीबत

थोड़े दिन पहले दिल्ली एनसीआऱ (Delhi NCR) गर्मी और उमस की मार झेल रहा था, बारिश (Rain) आई तो राहत लेकर आई लेकिन अब यही राहत मुसीबत बन गई है. गुरुग्राम (Gurugram) से लेकर राजधानी दिल्ली तक आफत बरस रही है. दिल्ली के IGI एयरपोर्ट के पास अंडरपास में पानी भर गया. हाल ये था कि रातों रात राजधानी दिल्ली टापू बन गई है. अंडरपास (Underpass) में एंट्री करते ही लोगों का सामना सैलाब से हुआ...अंडरपास में पानी देखते ही लोगों ने गाड़ियों में ब्रेक लगा दिया.

ये भी पढ़ें: Delhi-NCR Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से हाल बेहाल, आज के लिए भी अलर्ट जारी, स्कूल किए गए बंद

ये भी पढ़ें: UP News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज से भारी बारिश की संभावना, इन जिलों में प्रशासन ने की स्कूलों में छुट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले- गृह मंत्री...
एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले- गृह मंत्री...
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget