एक्सप्लोरर

भारी बारिश से बिगड़ा दिल्ली-एनसीआर का जन जीवन, गाजियाबाद में कल 12वीं तक के स्कूल बंद

उत्तर भारत में उत्तराखंड और हिमाचल के तराई वाले शहरों में कल मूसलाधार बारिश जारी रहने की संभावना है. जम्मू कश्मीर में मॉनसूनी बरसात जारी रहेगी लेकिन तीव्रता तेज़ नहीं होगी.

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में मौसम ने करवट बदली है, लगातार तेज बारिश के चलते पारा भी लुढ़क गया है. बारिश के चलते दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में पानी भर गया. सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम से भी लोग परेशान नजर आए. मौसम के बिगड़े मिगाग को देखते हुए गाजियाबाद से डीएम ने कल यानी शुक्रवार को 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी का एलान किया है. बारिश की वजह से एनएच-24, गाजीपुर मुर्गा मंडी, खजूरी चौक, मोदी मिल फ्लाइओवर के पास जाम लगा रहा. वहीं गीता कॉलोनी से पुश्ता रोड, सूरजकुंड से प्रहलाद पुर और मयूर विहार फेज-2 सबवे पर भी गाडियां रेंगती नजर आईं.

गाजियाबाद में सड़क धंसी, दो इमारतों को खाली कराया गया गाजियाबाद के वसुंधरा में भारी बारिश से सड़क घंस गई. इसके बाद दो सोसाइटी के 60 फ्लैट खाली कराए गए, एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची. साल 2018 में गाजियाबाद नगर निगम ने सड़क और रोड निर्माण के लिए 173 करोड़ 16 लाख रूपये का बजट रखा था, जबकि जल निकासी व्यवस्था के लिए 77 करोड़ 85 लाख का बजट था. गाजियाबाद के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर बहुमंजिली इमारते हैं. हर इमारत के नीचे ज़मीन में दो से तीन मंजिले बनी हैं, एक मंजिल और दो मंजिल के मकानों में भी बेसमेंट हैं. अगर बारिश का पानी बेसमेंट में जमा होगा तो वो इमारत के लिए कितना खतरनाक हो सकता है इसका सबूत कुछ दिन पहले नोएडा एक्सटेंशन के शाहबेरी में मिला है जहां जलभराव की वजह से घटिया निर्माण गिरा और 10 लोग मर गए.

हथनीकुंड बैराज से एक लाख 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया बारिश की वजह से हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से यमुना में एक लाख 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया. इस पानी के 72 घंटों के बाद दिल्ली पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. इससे दिल्ली के निचले इलाकों में पानी भरने की आशंका है. स्थिति को देखते हुए प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है. हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक यमुना खादर के इलाकों में रहने वालों को अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

कल यानी शुक्रवार को कैसा रहेगा मौसम का हाल उत्तर प्रदेश और सटे मध्य प्रदेश पर निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय रहेगा और इन भागों में मॉनसून वर्षा जारी रहेगी. हालांकि तीव्रता में कमी आएगी. उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ, आगरा, झाँसी, मथुरा, गाज़ियाबाद, गोरखपुर में मध्यम बारिश होने की संभावना है. भागलपुर, पुर्णिया, किशनगंज सहित बिहार के तराई वाले शहरों में भी हल्की होगी जबकि गया, पटना सहित बिहार के बाकी भागों में हल्की बारिश का अनुमान है.

उत्तर भारत में उत्तराखंड और हिमाचल के तराई वाले शहरों में मूसलाधार बारिश जारी रहने की संभावना है. जम्मू कश्मीर में मॉनसूनी बरसात जारी रहेगी लेकिन तीव्रता तेज़ नहीं होगी. हरियाणा और पंजाब के शहरों में हल्की से मध्यम बौछारें देखी जा सकती हैं. राजधानी दिल्ली में आज के मुक़ाबले कल बारिश कुछ कम हो जाएगी लेकिन मध्यम वर्षा बनी रह सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

970 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: म्यांमार से सुपारी तस्करी मामले में ED की मिजोरम में बड़ी छापेमारी
970 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: म्यांमार से सुपारी तस्करी मामले में ED की मिजोरम में बड़ी छापेमारी
जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गौरक्षा यात्रा लेकर पहुंचे फर्रुखाबाद, केंद्र और यूपी सरकार पर साधा निशाना
जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गौरक्षा यात्रा लेकर पहुंचे फर्रुखाबाद, केंद्र और यूपी सरकार पर साधा निशाना
भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत हुई पूरी, समझौते के लिए दोनों पक्षों ने जताई प्रतिबद्धता
भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत हुई पूरी, समझौते के लिए दोनों पक्षों ने जताई प्रतिबद्धता
कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार का ऐलान, खरगे और पवन खेड़ा को कर्नाटक से उतारा, देखें पूरी लिस्ट
कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार का ऐलान, खरगे और पवन खेड़ा को कर्नाटक से उतारा, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
Don 3 Row: 'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
Germany Visa: जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
Embed widget