एक्सप्लोरर

Heat Wave: भट्टी में बदल जाएंगे भारत के शहर! ग्लोबल वॉर्मिंग को लेकर स्टडी ने किया चौंकाने वाला दावा

Study On Global Warming: 1961-2021 के बीच जलवायु में बड़ा परिवर्तन हुआ है और भारत में गर्मी के दौरान चलने वाली लू (हीट वेव) की अवधि में ढाई दिनों की बढ़ोतरी हुई है. यह 2060 तक और अधिक बढ़ेगी.

Heat Wave will Increase In India: तकनीक का हाथ पकड़कर तेजी से विकसित होती दुनिया के साथ बढ़ रहे कार्बन उत्सर्जन के कारण दुनिया भर में ग्लोबल वार्मिंग धरती के वातावरण के लिए सबसे बड़ा खतरा बनकर उभरा है. अगर इसी तरह से कार्बन उत्सर्जन दुनिया भर में होता रहा तो यह धरती को धधकती भट्टी में तब्दील कर देगा जहां मानवीय सभ्यता के लिए जीना दूभर हो जाएगा.

इसका असर दुनिया के बाकी देशों के साथ भारत में भी व्यापक होने वाला है. डीएसटी के महामना सेंटर आफ एक्सीलेंस इन क्लाइमेट चेंज रिसर्च के विश्लेषण में यह भविष्यवाणी की गई है कि 2040 तक देश के कई शहरों में गर्मी 4 से 10 गुना तक बढ़ सकती है. इस स्टडी की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि 2040 तक ग्लोबल वार्मिंग के तहत कार्बन उत्सर्जन पर लगाम लगाने की लगातार कोशिशें भी अगर होती रहीं तब भी कम से कम 4 से 7 गुना गर्मी बढ़ेगी और अगर यह कोशिश नाकाम रही तो गर्मी 5 से 10 गुना बढ़ सकती है. पता चला है कि 1961 से 2021 के बीच भारत में हीट वेव की अवधि में लगभग 2.5 दिनों की बढ़ोतरी हुई है.

मौसम विभाग की स्टडी में भी गर्मी बढ़ने का खुलासा

खास बात यह है कि यह रिपोर्ट भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों की देश के विभिन्न हिस्सों में जलवायु परिवर्तन और उसके असर पर किए गए अध्ययन की रिपोर्ट से मेल खाती है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मौसम ब्यूरो की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2060 तक भारत के शहरों में हीट वेव की अवधि में बढ़ोतरी होगी और यह बढ़ोतरी 12 से 18 दिनों की हो सकती है. खासकर उत्तर पश्चिम भारत में 30 दिनों की अवधि के दौरान कम से कम चार हीट वेव चल सकती है जो हीट स्ट्रोक का कारण बनेगी.

एक्शन प्लान बनाने में मददगार होंगे आंकड़े

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया है कि इस तरह के पुख्ता आंकड़े भविष्य में भारत के शहरों में बढ़ने वाली गर्मी से बचाव के उपाय करने में मददगार साबित होंगे. उन्होंने कहा कि इस पर पहले से काम चल रहा है और केंद्र सरकार ने सभी शहरों के लिए हिट एक्शन प्लान बनाना शुरू कर दिया है. ऐसे शहरों की पहचान की जा रही है जहां सबसे अधिक लू चलने की संभावना है ताकि लोगों के लिए बचाव का उपाय किया जा सके.

स्काईमेट वेदर सर्विसेज में मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन के उपाध्यक्ष महेश पालावत कहते हैं कि जलवायु परिवर्तन का असर काफी पहले से देखा जा रहा है. हर साल रिकॉर्ड गर्मी दर्ज की जा रही है. आने वाले दिनों में यह निश्चित तौर पर बढ़ेगी और कई चिंताजनक स्थितियां उत्पन्न होंगी.

ये भी पढ़ें : जून से सितम्बर तक की भीषण वैश्विक गर्मी दे रही है चेतावनी, कहीं ये ग्लोबल वार्मिंग 2.0 तो नहीं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते
13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget