एक्सप्लोरर

UPSC जिहाद कार्यक्रम पर सुनवाई टली, केंद्र ने SC को बताया- मामला इंटर मिनिस्ट्रियल कमेटी के पास

सुदर्शन टीवी को अपने UPSC जिहाद कार्यक्रम पर जवाब देने के लिए अंतिम मौका दिया है इसकी जानकारी केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को दी है.

नई दिल्ली: केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि उसने सुदर्शन टीवी को अपने UPSC जिहाद कार्यक्रम पर जवाब देने के लिए अंतिम मौका दिया है. फिलहाल यह मामला अंतर-मंत्रालयीय कमेटी के पास है. सरकार ने कोर्ट से सुनवाई फिलहाल टालने का आग्रह किया. इसे मानते हुए कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 26 अक्टूबर तय कर दी है.

केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि प्रोग्राम कोड के उल्लंघन के लिए उसने 23 सितंबर को सुदर्शन टीवी को नोटिस जारी किया था. चैनल ने उस पर जवाब दिया. नियमों के मुताबिक इसे अंतर-मंत्रालयीय (inter-ministerial) कमेटी को भेजा गया है. कमेटी ने कुछ सिफारिशें की हैं. उन पर जवाब के साथ पेश होने का चैनल को अंतिम मौका दिया गया है. इसलिए, सुनवाई फिलहाल टाल दी जाए.

इससे पहले 23 सितंबर को हुई सुनवाई में सरकार ने कोर्ट को जानकारी दी थी कि चैनल को केबल टीवी नेटवर्क रेग्युलेशन एक्ट की धारा 20 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. उसे 28 सितंबर तक जवाब देने को कहा गया है. जवाब के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी. कोर्ट ने उस दिन 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई की बात कही थी. आज सरकार के आग्रह पर एक बार फिर सुनवाई स्थगित कर दी गई.

सिविल सर्विस में पहले की तुलना में ज्यादा मुसलमानों के आने को एक साजिश का हिस्सा बताने वाले इस कार्यक्रम का प्रसारण 4 एपिसोड के बाद रोक दिया गया था. कोर्ट ने कार्यक्रम की प्रस्तुति के तरीके पर सवाल उठाते हुए सॉलिसीटर जनरल से पूछा था कि क्या सरकार में किसी ज़िम्मेदार व्यक्ति ने इन 4 एपिसोड को देखा? उन्हें नियमों के खिलाफ पाया?

कोर्ट ने पिछली सुनवाई में यह साफ कर दिया था कि फिलहाल कार्यक्रम के प्रसारण पर लगी अंतरिम रोक जारी रहेगी. कोर्ट ने यह भी कहा था कि मामले में उसकी मंजूरी के बिना सरकार कोई आदेश जारी न करें.

यह भी पढ़ें.

जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों ने श्रीनगर में सुरक्षा बलों पर हमला किया, दो जवान शहीद

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों का प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश
छात्रों का प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रधान के इस्तीफे से पहले मंत्रालय बदलने का ऑफर! CJP ने किया था इनकार?
प्रधान के इस्तीफे से पहले मंत्रालय बदलने का ऑफर! CJP ने किया था इनकार?
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget