एक्सप्लोरर

दिल्ली: लंबे वक्त के बाद खुली हज़रत निज़ामुद्दीन की दरगाह, ज़ियारत के लिए लोगों को करना होगा दिशानिर्देशों का पालन

कोरोना के चलते हजरत निजामुद्दीन दरगाह को बंद कर दिया गया था, जो अब खोल दी गई है. एहतियात बरतते हुए सभी नियमों का पालन किया जा रहा है.

नई दिल्ली: हजरत निजामुद्दीन दरगाह एक बार फिर से लोगों के लिए खोल दी गई है. कोरोना काल है इसलिए एहतियात बरतते हुए सभी नियमों का पालन किया जा रहा है. दरगाह में नियमों का पालन हो सके, इसलिए जगह-जगह सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर निशान बनाये गए हैं. लोगों के लिए सेनिटाइजेशन मशीन की व्यवस्था भी की गई है.

कोरोना काल मे संक्रमण को देखते हुए सरकार के नियमों के हिसाब से दरगाह में भी नियम बनाए गए हैं जिसके मुताबिक 10 वर्ष से कम और 65 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों को दरगाह के अंदर जाने की इजाजत नहीं है.  दरगाह के मुख्य द्वार पर सभी की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है और एंट्री पर सैनिटाइजेशन टनल लगाया गया है, सैनिटाइजेशन और थर्मल स्कैनिंग के बाद टेम्परेचर सही होने पर ही अंदर जाने की अनुमती दी जा रही है. दरगाह में मास्क लगाना अनिवार्य है. बिना मास्क के किसी को भी इजाजत नहीं है. दरगाह परिसर में जगह जगह वॉलिंटियर्स खड़े हुए हैं जो लोगों को बार-बार सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए कह रहे हैं.

हजरत निजामुद्दीन की ज़ियारत के लिए जो लोग अंदर जा रहे हैं वह दूर से ही ज़ियारत कर रहे हैं किसी को भी फूल चढ़ाने की अनुमति नहीं है. संक्रमण को देखते हुए हजरत निजामुद्दीन दरगाह में ज़ियारत वाली जगह को प्लास्टिक के परदे से चारों तरफ से ढक दिया गया है ताकि लोग दूर से ही ज़ियारत करें और मजार को छू ना सकें और ना ही फूल चढ़ा सकेंगे. दरगाह में कैमरे से लोगों पर निगरानी रखी जाएगी. श्रद्धालुओं को दरगाह में अंदर रुकने की इजाजत नहीं होगी. दरगाह के अंदर वुजू ( हाथ मुंह धोने) की अनुमति भी नहीं है. दरगाह में अगले आदेश तक कव्वाली भी नहीं होगी.

दरगाह के इंतजाम को लेकर हमने हजरत निजामुद्दीन दरगाह के चेयरमैन सैयद अफसर अली निजामी साहब से बात की तो उन्होंने बताया कि "कोरोनावायरस शुरू होने पर ही आम लोगों के लिए दरगाह शरीफ बंद हो गई थी. 22 मार्च से आम पब्लिक के लिए मना हो गया था. 6 सितंबर से अब दोबारा शुरू की गई है. सैनिटाइजेशन के लिए मशीन लगा रखी है सोशल डिस्टेंसिंग के लिए निशान बना रखे हैं. मशीन से टेंपरेचर चेक करके ही अंदर लोगों को आने दिया जा रहा है. पहले लोग फूल चढ़ाते थे दौरा मानते थे बैठकर इबादत करते थे अभी सब कुछ मना कर दिया गया है."

यह भी पढ़ें.

यूपी कांग्रेस के लिए आधा दर्जन कमेटियों का गठन, 'चिट्ठी गुट' के जितिन प्रसाद, राज बब्बर को नहीं मिली जगह

चीन की 'स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स' के मुकाबले भारत भी मजबूत कर रहा जवाबी रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘वायरल वीडियो के प्रसार पर लगे रोक’, पूर्व CM सिद्धारमैया की कोर्ट से मांग
‘वायरल वीडियो के प्रसार पर लगे रोक’, पूर्व CM सिद्धारमैया की कोर्ट से मांग
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
दुष्यंत गौतम बने राज्यपाल, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु और केरल को मिला नया गवर्नर
दुष्यंत गौतम बने राज्यपाल, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु और केरल को मिला नया गवर्नर

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget