एक्सप्लोरर

'मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं, मैंने कुछ नहीं किया... ये मेरे खिलाफ साजिश', गिरफ्तारी के बाद बोले चंद्रबाबू नायडू

चंद्रबाबू नायडू ने गिरफ्तारी के लिए YSRCP पर साजिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके खिलाफ न तो कोई सबूत है और न ही कोई केस. नायडू ने कहा कि FIR में भी स्कैम में उनकी भूमिका का जिक्र नहीं किया गया.

आंध्र प्रदेश स्टेट स्किल डेवलपमेंट स्कैम में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि उन्होंने कुछ नहीं किया है और साजिश के तहत उनकी गिरफ्तारी हुई. चंद्राबाबू नायडू ने युवाजन श्रमिक रायतू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) पर आरोप लगाया कि वे डर का माहौर पैदा करना चाहते हैं इसलिए ऐसा किया जा रहा है.

चंद्रबाबू नायडू को शनिवार (9 सितंबर) की सुबह गिरफ्तार किया गया. उनका कहना है कि उनके खिलाफ न कोई सबूत है और न ही एफआईआर में स्कैम में उनकी भूमिका का जिक्र किया गया है. चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी नेताओं से कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है.

YSRCP पर लगाए आरोप
चंद्रबाबू नायडू ने कहा, 'मैं पार्टी नेताओं के बताना चाहता हूं कि मैंने कुछ गलत नहीं किया. उन्होंने जानबूझकर मुझे गिरफ्तार किया. प्रथम दृष्टया मेरे खिलाफ कोई केस नहीं है. मैंने अधिकारी से स्कैम में मेरी भूमिका के बारे में पूछा, यहां तक कि एफआईआर में भी इसका जिक्र नहीं है. वे (YSRCP) डर का माहौल बनाना चाहते हैं इसलिए ऐसा कर रहे हैं.'

पुलिस कस्टडी में जाने के बाद चंद्रबाबू नायडू ने साफ किया कि उन्होंने कुछ नहीं किया है. विजयवाड़ा भेजे जाने से पहले मीडिया से बात करते हुए चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि कल रात उनके इलाके में पुलिस आई और जब उन्होंने उनके खिलाफ सबूत दिखाने को कहा तो पुलिस कोई सबूत नहीं दिखा सकी. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी उन्हें झूठे मामलों में फंसाना चाहती है.

सुबह 6 बजे हुई गिरफ्तारी
आंध्र प्रदेश पुलिस के अधिकारी ने बताया कि सीआईडी की टीम ने आंध्र प्रदेश के चंद्रबाबू नायडू को सुबह करीब छह बजे नंदयाल शहर के ज्ञानपुरम स्थित आर के फंक्शन हॉल से गिरफ्तार किया. नायडू को दिए गए नोटिस में सीआईडी ​​की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के पुलिस उपाधीक्षक एम धनुंजयुडु ने कहा, 'आपको सूचित किया जाता है कि आपको सुबह छह बजे नंदयाल शहर के ज्ञानपुरम स्थित मूलसागरम के आवास आर के फंक्शन हॉल से गिरफ्तार कर लिया गया है और यह एक गैर-जमानती अपराध है.'

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस
नोटिस के मुताबिक, चंद्रबाबू नायडू को धारा 120बी, 420 और 465 समेत भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है. नोटिस के मुताबिक, आंध्र प्रदेश सीआईडी ​​ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराएं भी लगाई हैं. अधिकारियों ने बताया कि नायडू को नोटिस दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 50 (1) (2) के तहत दिया गया था.

यह भी पढ़ें:
भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार हुए आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू, विरोध में सड़क पर उतरे पार्टी कार्यकर्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget