एक्सप्लोरर

भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार हुए आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू, विरोध में सड़क पर उतरे पार्टी कार्यकर्ता

Chandra Babu Naidu Arrested: आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को शनिवार (9 सितंबर 2023) को सीआईडी ने गिरफ्तार कर लिया.

Chandra Babu Naidu Arrested: तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को भ्रष्टाचार के आरोपों पर शनिवार (9 सितंबर 2023) की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया. आंध्र प्रदेश पुलिस के अधिकारी ने यह जानकारी दी. तेदेपा प्रमुख की गिरफ्तारी के बाद से उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं.

तेलुगु देशम के नेताओं ने नायडू की गिरफ्तारी के खिलाफ तिरुपति के अन्नपूर्णा सरुकुलु केंद्र में टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. नायडु के बेटे नारा लोकेश ने अपने पिता की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया है. वहीं नायडू ने कहा, 'मैंने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है. सीआईडी ने बिना किसी उचित जानकारी के मुझे गिरफ्तार कर लिया और मैंने उनसे सबूत दिखाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने सबूत दिखाने से इनकार कर दिया और मेरी भूमिका के बिना मेरा नाम एफआईआर में जोड़ दिया.'

पूर्व सीएम की गिरफ्तारी पर क्या बोली सीआईडी?
आंध्र प्रदेश के पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सीआईडी ने आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम को सुबह करीब छह बजे नंदयाल शहर के ज्ञानपुरम स्थित आर के फंक्शन हॉल से गिरफ्तार किया. नायडू को दिए गए नोटिस में सीआईडी ​​की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के पुलिस उपाधीक्षक एम धनुंजयुडु ने कहा, 'आपको सूचित किया जाता है कि आपको सुबह छह बजे नंदयाल शहर के ज्ञानपुरम स्थित मूलसागरम के आवास आर के फंक्शन हॉल से गिरफ्तार कर लिया गया है और यह एक गैर-जमानती अपराध है.'

किन धाराओं में गिरफ्तार हुए पूर्व सीएम
नोटिस के मुताबिक, नायडू को धारा 120बी (आपराधिक साजिश), 420 (धोखाधड़ी) और 465 (जालसाजी) सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है. नोटिस के अनुसार, आंध्र प्रदेश सीआईडी ​​ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराएं भी लगाई हैं. अधिकारियों ने बताया कि नायडू को नोटिस दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 50 (1) (2) के तहत दिया गया था.

ये भी पढ़ें: G20 Summit 2023: भारत मंडपम में होगा वर्ल्ड लीडर्स का जुटान, एक क्लिक में देखें जी20 की जानकारी का पूरा खजाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के नेताओं और MEA के बीच निर्वाचित निकाय पर आज बातचीत, विशेष मॉडल पर बनेगी सहमति!
लद्दाख के नेताओं और MEA के बीच निर्वाचित निकाय पर आज बातचीत, विशेष मॉडल पर बनेगी सहमति!
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
Live: CJP प्रोटेस्ट मामले में SC में सुनवाई, सरकार बोली- सभी कदम स्थिति के मुताबिक उठाए गए
Live: CJP प्रोटेस्ट मामले में SC में सुनवाई, सरकार बोली- सभी कदम स्थिति के मुताबिक उठाए गए
Explained: इमरान खान को 'लीव इंडिया' नोटिस, क्या पुलिस के पास था अधिकार? जानिए OCI कार्ड के नियम
Explained: इमरान खान को 'लीव इंडिया' नोटिस, क्या पुलिस के पास था अधिकार? जानिए OCI कार्ड के नियम

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget