एक्सप्लोरर

हैदराबाद में नया 'निज़ाम', पब जाना हो तो आधार कार्ड न भूलें

तेलंगाना की एक्साइज डिपार्टमेंट ने पब में शराब खरीदने के लिए आधार कार्ड या पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य कर दिया है.

हैदराबाद: निज़ाम के शहर हैदराबाद में अगर आप खाने-पीने, खासकर जाम के शौकीन हैं तो आपको इस ख़बर से झटका लग सकता है. अगर आप रात में घर से बार निकले हैं और जल्दबाज़ी में अपना आधार कार्ड भूल गए या आपके पास आधार नहीं है तो आप पब जाकर जाम का का लुत्फ नहीं उठा पाएंगे.

दिलचस्प बात ये है कि बैंक खाता, पैन कार्ड और सरकारी सब्सिडी जैसी चीज़ों के लिए जरूरी समझा जाने वाला आधार कार्ड अब तेलंगाना में पब जाने के लिए भी जरूरी हो गया है.

तेलंगाना की एक्साइज डिपार्टमेंट ने पब में शराब खरीदने के लिए आधार कार्ड या पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य कर दिया है.

क्यों किया गया ये फैसला?

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही एक नाबालिग छात्रा की उसके दोस्त ने नशे की हालत में हत्या कर दी थी. इस प्रकार के लगातार बढ़ रहे अपराधों पर लगाम लगाने के लिए ही सरकार ने ऐसा फैसला लिया है. साथ ही यह भी निर्देश जारी किया गया है कि 21 साल से कम उम्र के लड़के-लड़कियों को पब में अंदर ना आने दिया जाए. आधार कार्ड में उम्र की जांच करके ही पब में प्रवेश मिले.

एसआईटी ने पहले शहर में 14 पब्स में अच्छे मैनेजमेन्ट के लिए चेतावनी पत्र जारी किए थे और एक क्लब के लाइसेंस को सस्पेंड भी कर दिया था.

गौरतलब है कि सरकार आधार कार्ड को सभी जरुरी सेवाओं के लिए अनिवार्य करने में लगी है. मोबाइल को आधार से लिंक करने को अनिवार्य बनाने के बाद सरकार ड्राइविंग लाइसेंस को भी इससे जोड़ने की तैयारी कर रही है. नाबालिगों में बढ़ते अपराध को देखते हुए सरकार ने ऐसा फैसला लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget