एक्सप्लोरर

Pollution का असर, दिल्ली के बाद हरियाणा के इन ज़िलों में स्कूल बंद, निर्माण कार्य पर भी लगी रोक

Haryana Pollution: हरियाणा सरकार ने एनसीआर में आने वाले राज्य के चार जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है.

Haryana Pollution: वायु प्रदूषण के प्रकोप के बीच हरियाणा सरकार ने एनसीआर में आने वाले राज्य के चार जिलों में स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है. गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में 17 नवंबर  तक सभी स्कूल बंद रहेंगे. इसके अलावा इन ज़िलों में हर तरह के निर्माण कार्य पर भी रोक लगा दी गई है. नगरपालिकाओं द्वारा कूड़ा कर्कट जलाने पर भी प्रतिबंध रहेगा.

राज्य के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपने आदेश में कहा है कि प्राइवेट और सकारी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है. इसके अलावा सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों को वर्क फ्रोम होम यानी घर से काम कराने की सलाह दी गई है. पत्र में कहा दया है कि पराली जलाने पर भी इस दौरान पाबंदी रहेगी. सड़कों पर भी कर्मचारियों द्वारा झाड़ू लगाने पर पाबंदी रहेगी. बल्कि इस दौरान सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जाएगा. इन नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही गई है.

दिल्ली सरकार ने उठाए ये कदम

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रदूषण के संकट से निपटने के लिए कई उपायों की घोषणा की, जिनमें एक सप्ताह के लिए स्कूलों को बंद करना, निर्माण गतिविधियों पर रोक और सरकारी कर्मचारियों के लिए घर से काम करना (वर्क फ्रॉम होम) शामिल हैं.

केजरीवाल ने एक आपात बैठक के बाद कहा कि उनकी सरकार केंद्र, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और अन्य एजेंसियों से चर्चा के बाद लॉकडाउन का प्रस्ताव भी शीर्ष अदालत के समक्ष पेश करेगी. राष्ट्रीय राजधानी में लगातार तीसरे दिन शनिवार को वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में रही और इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक(एक्यूआई) 473 रहा। एक दिन पहले की तुलना में इसमें कुछ सुधार हुआ. पड़ोस के गाजियाबाद, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक क्रमशः 441, 441, 423, 464 और 408 रहा.

केजरीवाल ने कहा कि वायु प्रदूषण के उच्च स्तर को देखते हुए सोमवार से स्कूल एक सप्ताह के लिए बंद रहेंगे. उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों के संबंध में ‘वर्क फ्रॉम होम’ लागू किया जाएगा और निजी कार्यालयों के लिए अलग से परामर्श जारी किया जायेगा. दिल्ली में 14 से 17 नवंबर तक निर्माण गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम सोमवार से एक सप्ताह के लिए स्कूलों को बंद कर रहे हैं ताकि हमारे बच्चों को अपने घरों से बाहर न निकलना पड़े और प्रदूषित हवा में सांस न लेनी पड़े.’’

सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण में वृद्धि को ‘आपात’ स्थिति करार दिया था और राष्ट्रीय राजधानी में लॉकडाउन लागू करने का सुझाव दिया. जिसके बाद दिल्ली सरकार ने कई प्रदूषण में कमी लाने के लिए कदमों का एलान किया.

ये भी पढ़ें:

Viral Photo: चोर ने मंदिर में भगवान के सामने की प्रार्थना, फिर ले उड़ा पैसों से भरी पेटी, घटना CCTV में कैद

UP Election 2022: शिवपाल यादव बोले- अखिलेश ने अपमान किया पर काम बहुत किया, गठबंधन को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 10 Live: लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा, सदन का कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
Live: लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा, सदन का कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
CJP मार्च में घायल हुए पुलिसकर्मियों के परिजन कैमरे के सामने आए, बेटी बोली- 'मेरे पापा को...'
CJP मार्च में घायल हुए पुलिसकर्मियों के परिजन कैमरे के सामने आए, बेटी बोली- 'मेरे पापा को...'
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव
फिर गरमाया कावेरी जल विवाद: तमिलनाडु को पानी छोड़ने के विरोध में कर्नाटक बंद की चेतावनी
फिर गरमाया कावेरी जल विवाद: तमिलनाडु को पानी छोड़ने के विरोध में कर्नाटक बंद की चेतावनी

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget