एक्सप्लोरर

अमित शाह से मिले खट्टर, बोले - ‘हमने कोर्ट के आदेशों का पालन किया, जिसे इस्तीफा मांगना है मांगता रहे’

25 अगस्त को गुरमीत राम रहीम को रेप का दोषी ठहराए जाने के बाद हरियाणा के कई इलाकों में हिंसा फैल गई थी. इस हिंसा को रोकने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई थी. प्रदेश के पंचकूला और सिरसा में करीब 37 लोग मारे गए थे.

दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज बीजेपी के राष्ट्रीय़ अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की है. इस दौरान खट्टर से जब उनके इस्तीफे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमने संयम से काम लिया और कोर्ट के आदेशों का पालन किया है. अब हरियाणा में शांति है, इसलिए जिसे इस्तीफा मांगना है मांगता रहे.

हमने जो किया है सही किया- खट्टर

सीएम खट्टर ने कहा, ‘’हरियाणा में अब शांति है स्थिति नियंत्रण में है. हमने कोर्ट के सभी आदेशों का पालन किया है.’’ उन्होंने कहा, ‘’अमित शाह ने हमसे रिपोर्ट मांगी थी जो हमने उन्हें दे दी ही. अब सभी बातें सही हो गई हैं. हम अपने आप में संतुष्ट हैं. हमने जो किया है सही किया है.’’

 

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि 25 अगस्त को गुरमीत राम रहीम को रेप का दोषी ठहराए जाने के बाद हरियाणा के कई इलाकों में हिंसा फैल गई थी. इस हिंसा को रोकने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई थी. प्रदेश के पंचकूला और सिरसा में करीब 37 लोग मारे गए थे वहीं सैकड़ों लोग घायल हो गए थे. प्रदर्शनकारियों ने कई बसों और सरकारी संपत्ति को भी आग के हवाले कर दिया था.

इस्तीफे की मांग के बीच खट्टर की अमित शाह ने मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है. क्योंकि, हिंसा के बाद विपक्ष लगातार मनोहर लाल खट्टर से इस्तीफे की मांग कर रहा है. विपक्ष का कहना है कि सुरक्षा के कड़ें इंतजाम होने के बावजूद खट्टर सरकार हिंसा रोकने में नाकाम रही और लोगों की जान चली गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget