एक्सप्लोरर

हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों ने किया जामिया के छात्रों का समर्थन, CAA पर जताई चिंता

हार्वर्ड विश्वविद्यालय के 100 से अधिक छात्रों ने भारत सरकार को एक खुला पत्र लिखा है जिसमें नए नागरिकता कानून पर चिंताएं जताई गई हैं.

नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई को हिंसात्मक दमन बताते हुए हार्वर्ड विश्वविद्यालय के 100 से अधिक छात्रों ने भारत सरकार को एक खुला पत्र लिखा है जिसमें नए नागरिकता कानून पर चिंताएं जताई गई हैं और हिंसक झड़पों की निंदा की गई है.

हार्वर्ड के छात्रों ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्रों के साथ एकजुटता दिखाई. उन्होंने जोर देकर कहा कि "विरोध और असंतोष लोकतंत्र के लिए अंतर्निहित हैं".

इस पत्र में लिखा है, "विरोध असुविधाजनक और विघटनकारी हैं, लेकिन वे हमारे राष्ट्र के धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक ताने-बाने को बनाए रखते हैं."

बीजेपी की सहयोगी अकाली दल ने कहा- सीएए में मुस्लिमों को भी शामिल किया जाना चाहिए

उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों का हिंसक दमन किया गया. प्रदर्शन के जवाब में लाठीचार्ज किया गया. विश्वविद्यालय के परिसरों में पुलिस जबरन घुस गई. इंटरनेट तक बंद कर दिया गया है.

दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुलिस पर हिंसक प्रदर्शनों के दौरान बल प्रयोग करने का आरोप है. इन झड़पों में करीब 50 छात्र घायल हो गए. करीब 100 छात्रों को हिरासत में ले लिया गया था. उन्हें तब छोड़ा गया जब छात्रों ने दिल्ली पुलिस हेडक्वाटर के बाहर प्रदर्शन किया.

मोतीलाल नेहरू पर वीडियो बनाकर फंसीं पायल रोहतगी, शशि थरूर बोले- छोड़ दिया जाए

हार्वर्ड के छात्रों ने कहा, "हम हैरान और चिंतित हैं. कई ऐसी रिपोर्ट सामने आई हैं जिनमें बताया गया है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की हिम्मत तोड़ने के लिए महिला प्रदर्शनकारियों को भी पीटा."

आपको बता दें कि प्रदर्शनकारी छात्रों को देश भर के छात्रों की ओर से समर्थन मिल रहा है. हालांकि काफी लोग ऐसे भी हैं जो इन प्रदर्शनों को गलत बता रहे हैं.

रविवार से पहले ही दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों की तरफ से नागरिक संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो चुका था. लेकिन रविवार को इस प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया. रविवार को जामिया नगर इलाके में हिंसा हो गई. इस दौरान तीन सरकारी बसें जला दी गईं और कुछ मोटर साइकिलें भी आग के हवाले कर दी गईं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक खत्म, एजुकेशन पॉलिसी पर हुई चर्चा
कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक खत्म, एजुकेशन पॉलिसी पर हुई चर्चा
'चुनावी राज्यों से Gen Z तक', नितिन नवीन की प्रभारियों संग मीटिंग में बनी ये स्ट्रेटजी
'चुनावी राज्यों से Gen Z तक', नितिन नवीन की प्रभारियों संग मीटिंग में बनी ये स्ट्रेटजी
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव में SC की एंट्री, रिजल्ट पर लगाई रोक
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव में SC की एंट्री, रिजल्ट पर लगाई रोक

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
CM उमर अब्दुल्ला का तंज, 'ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दें'
CM उमर अब्दुल्ला का तंज, 'ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दें'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
Embed widget