एक्सप्लोरर

हल्द्वानी रेलवे अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन को लेकर हरीश रावत ने रखा उपवास, सपा नेता भी प्रभावित लोगों से मिले

Haldwani: हल्द्वानी के बनभुलपूरा में रेलवे की जमीनों से हटाए जाने वाले अतिक्रमण को लेकर अब सियासत तेज हो गई है. हल्द्वानी के स्थानीय लोगों से बात करने के लिए समाजवादी पार्टी की टीम यहां पहुंची.

Haldwani Railway Encroachment: रेलवे अतिक्रमण को लेकर बुधवार (4 जनवरी) को हल्द्वानी (Haldwani) पहुंचे समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रतिनिधिमंडल में शामिल पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव शोएब अहमद ने बताया कि जिस तरह से हल्द्वानी में रेलवे का प्रकरण चल रहा है, उसको देखते हुए हमने पीड़ितों से मुलाकात की. दल में सांसद डॉक्टर एसटी हसन, 5 विधायकों के अलावा प्रदेश प्रभारी व स्थानीय नेता मौजूद रहे. सामाजवादी पार्टी की टीम ने स्थानीय लोगों से बात कर राष्ट्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट भी दी.

हल्द्वानी के बनभुलपूरा (Banbhoolpura) में रेलवे की जमीनों से हटाए जाने वाले अतिक्रमण (Encroachment) को लेकर अब सियासत तेज हो गई है. एक तरफ जहां इस मामले को लेकर, समाजवादी पार्टी के नेताओं का डेलिगेशन हल्द्वानी गया है, वहीं राजधानी देहरादून में भी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस मामले को लेकर मौन व्रत रखा.

लेकिन इस पर पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मामला न्यायालय के अधीन है. ऐसे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी. सीएम ने कहा कि हम न्याय और संविधान को मानने वाले लोग हैं. सुप्रीम कोर्ट से जो भी फैसला आएगा सरकार उसी के आधार पर आगे बढ़ेगी. इसके साथ ही सीएम ने समाजवादी पार्टी के डेलिगेशन और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के मौन व्रत पर भी कहा कि सभी को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए.

पूर्व सीएम ने रखा 1 घंटे का  मौन उपवास

हल्द्वानी के बनभूलपुरा (Banbhoolpura) में अवैध अतिक्रमण को हटाने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने, बुधवार (4 जनवरी) को अपने आवास पर 1 घंटे का मौन उपवास रखा, जिसमें लोगों के प्रति संवेदना जताई. राज्य सरकार से रावत ने अपील की कि सरकार मानवीय पहलू को ध्यान में रखते हुए इस पूरे मामले में विचार करे. 5 जनवरी को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. हल्द्वानी के अतिक्रमण मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से एबीपी के संवाददाता विनोद कुमार ने बातचीत की. 

नैनीताल कोर्ट ने दिया अतिक्रमणकारियों को हटाने का निर्देश

बता दें कि रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण हटाने का मामला 2016 में शुरू हुआ था. संबंधित मामले में हाईकोर्ट ने अतिक्रमण खाली करने के लिए कहा था. रेलवे के जमीन पर बसे लोगों ने कहा कि उनके तथ्यों को नहीं सुना गया. इसके बाद यह मामला हाईकोर्ट में चला गया. नैनीताल हाईकोर्ट ने दिसंबर के आखिरी सप्ताह में  रेलवे की भूमि पर बसे लोगों को एक नोटिस दिया. कोर्ट ने 1 सप्ताह का नोटिस देकर रेलवे की भूमि से अतिक्रमणकारियों को हटाने के निर्देश दे दिए.  

कोर्ट के निर्देश के बाद रेलवे और स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का कार्रवाई शुरू कर दिया था. इसके बाद अतिक्रमण की जद में आए लोगों ने आंदोलन शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों ने इस ठंड में हजारों बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को बेघर न करने की सरकार से मांग की. दरअसल, इस अतिक्रमण में 4365 घरों को तोड़े जाने है. इसमें हजारों की संख्या में लोग प्रभावित होंगे. 

ये भी पढ़ें: Haldwani Railway Land Encroachment : रेलवे की जमीन पर रह रहे 4 हजार से ज्यादा परिवार, जानिए 10 मस्जिदों के अलावा और क्या-क्या मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget