एक्सप्लोरर

Haridwar Hate Speech: हरिद्वार 'धर्म संसद' में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में धर्मगुरु यति नरसिंहानंद गिरफ्तार

Yati Narsinghanand Arrested हरिद्वार हेट स्पीच मामले में धर्मगुरु यति नरसिंहानंद गिरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में ये दूसरी गिरफ्तारी है.

Hate Speech: हरिद्वार हेट स्पीच मामले (Haridwar Hate Speech Case) में धर्मगुरु यति नरसिंहानंद गिरी (Yati Narsinghanand) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में ये दूसरी गिरफ्तारी है. इससे पहले वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र त्यागी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था. यति नरसिंहानंद उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित डासना मंदिर के पुजारी हैं. वह अपने बयानों को लेकर पहले भी विवादों में रहे हैं. यति नरसिंहानंद ने हरिद्वार में धर्म संसद का आयोजन किया था. ‘धर्म संसद’ 17 से 19 दिसंबर तक आयोजित हुई थी. 

वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र त्यागी की गिरफ्तारी के बाद यति नरसिंहानंद ने पुलिस अफसरों को धमकी भी दी थी. उन्होंने कहा था कि तुम सब मरोगे. बता दें कि धर्म संसद में दिए गए कथित ‘भड़काऊ भाषणों’ के मामले में कार्रवाई करने के लिए उत्तराखंड सरकार पर दबाव पड़ रहा था. इस पूरे मामले में बीजेपी सरकार की आलोचना भी हो रही थी. विपक्ष इस मुद्दे पर राज्य सरकार के अलावा प्रधानमंत्री मोदी पर भी हमलावर रहा है. 

‘धर्म संसद’ में कई वक्ताओं ने नफरती भाषण दिए थे. इन भड़काऊ भाषणों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब आलोचना भी हुई थी, जिसके बाद हरिद्वार पुलिस ने केस दर्ज किया था. लेकिन कई दिन बाद भी किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट में इसी दलील को रखते हुए कपिल सिब्बल ने याचिका दायर की थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को भी तैयार हो गया था. जिसके बाद गुरुवार को इस मामले में पहली गिरफ्तारी हुई. इस मामले में जितेंद्र नारायण त्यागी सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई थी. 

ये भी पढ़ें-UP Election 2022: रैली में भीड़ जुटाने से मुश्किल में समाजवादी पार्टी, चुनाव आयोग ने दिया नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

Punjab Election 2022: CM चन्‍नी ने की 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को टालने की मांग, चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget