एक्सप्लोरर

Kumbh Mela: सरकारों को झुका देने वाले साधु आखिर मान ही गए !

अगला व अंतिम शाही स्नान 27 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर होना है. इस दिन को अमृत योग का दिन माना जाता है, इसलिए देश-विदेश से लाखों की भीड़ जुटने की संभावना है. लेकिन इससे पहले 21 अप्रैल को रामनवमी के मौके पर महाकुंभ का बड़ा स्नान भी है

नई दिल्ली: हरिद्वार में लगा कुंभ मेला कोरोना के संक्रमण को फैलाने में काफी हद तक सहायक साबित हुआ है. ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों से लेकर सियासी गलियारों में जो सवाल उठ रहा था कि साधु-संत अगर समय से पहले कुम्भ का समापन नहीं करना चाहते, तो अगला शाही स्नान सिर्फ सिम्बोलिक यानी प्रतीकात्मक क्यों नहीं कर सकते हैं? आज उन्होंने खुद ही इसका एलान करके सराहनीय फैसला लिया है, जिसका स्वागत होना चाहिये. अब लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ भी नहीं जुटेगी और हर अखाड़े के कुछ प्रतिनिधि गंगा में डुबकी लगाकर अपनी धार्मिक आस्था भी पुरी कर लेंगे. 

वैसे अगला व अंतिम शाही स्नान 27 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर होना है. इस दिन को अमृत योग का दिन माना जाता है, इसलिए देश-विदेश से लाखों की भीड़ जुटने की संभावना है. लेकिन इससे पहले 21 अप्रैल को रामनवमी के मौके पर महाकुंभ का बड़ा स्नान भी है. ग्रहों की चाल के मुताबिक रामनवमी के दिन नदियों का जल बेहद पवित्र हो जाता है. प्रशासन को इस मौके पर भी काफी भीड़ जुटने की उम्मीद इसलिये भी थी कि आस्था के आगे कोरोना का डर भी बेकार होता दिख रहा है.

इस बार कुम्भ में कुल 13 अखाड़े जुटे हैं जिसमें से निरंजनी व आनंदी अखाड़े ने 17 अप्रैल को ही कुम्भ ख़त्म होने का एलान करके अपना बोरिया बिस्तर समेटना शुरू कर दिया था. लेकिन बाकी के 11 अखाड़े अभी भी खूंटा गाड़कर अपनी जिद पर डटे हुए हैं कि वे अंतिम शाही स्नान किये बगैर वहां से नहीं जाने वाले.

वह भी ऐसी हालत में जबकि मध्य प्रदेश के निर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर कपिल देव दास की कोरोना से मौत हो चुकी है और अन्य 68 शीर्ष साधुओं में कोरोना का संक्रमण पाया गया है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. उल्लेखनीय है कि निरंजनी अखाड़े सचिव रविंदर पुरी ने दो दिन पहले ही ऐलान कर दिया था कि "14 अप्रैल को संक्रांति के मौके पर हुआ मुख्य स्नान खत्म हो चुका. हमारे अखाड़े में बहुत सारे लोगों को कोविड के लक्षण हैं. इसलिए हमारे लिए कुंभ मेला खत्म हो चुका."

लेकिन बाकी के अखाड़े इसके विरोध मे उतर आये हैं और उन्होंने इस मामले पर निरंजनी अखाड़े से माफी मांगने को कहा है. निर्वाणी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत धर्मदास ने कहा की कुम्भ मेले की समाप्ति की घोषणा का अधिकार केवल मेलाधिकारी या प्रदेश के मुख्यमंत्री को है. उन्होंने कहा कि निरंजनी अखाड़े ने बिना किसी सहमति के ऐसा कहकर समाज में अफरातफरी मचाने का अक्षम्य अपराध किया है और ऐसे में उनके साथ रहना मुश्किल है. 

महंत धर्मदास ने यह भी कहा कि निरंजनी अखाड़े को अपने ऐसे बयान के लिए पूरे अखाड़ा परिषद के सामने माफी मांगी चाहिये और तभी उसके साथ आगे बने रहने पर विचार किया जा सकता है. उनके मुताबिक ऐसा महत्वपूर्ण फैसला सभी 13 अखाड़े मिलकर लेते हैं.

हालांकि उत्तराखंड के बीजेपी नेता सभी अखाड़ों के प्रतिनिधियों से बात कर उन्हें समझाने की कोशिश के रहे हैं कि वे खुद ही शाही स्नान स्थगित कर कुंभ समाप्ति की घोषणा कर दें या फिर स्नान के लिए उनके अखाड़े आएं भी तो उसमें कुछ ही साधु शामिल हों.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंचा ईंधन से लदा पहला ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंचा ईंधन से लदा पहला ट्रेन

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget