एक्सप्लोरर

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में कांग्रेस की धर्म चौपाल शुरू, करा रही हनुमान चालीसा का पाठ

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में कांग्रेस धर्म चौपाल कर रही है. इस दौरान भोपाल के जवाहर चौक स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पढ़ा गया.

Congress Dharam Choupal: मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में इस बार कांग्रेस सॉफ्ट नहीं बल्कि हार्ड हिंदुत्व का सहारा ले रही है. कांग्रेस भोपाल में धर्म चौपाल और हनुमान चालीसा का पाठ कर रही है. इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिन्दवाड़ा में बाबा बागेश्वर की कथा भी करवाई थी.  

आमतौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को ही मठ मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए देखा जाता है. हालांकि, इस बार कांग्रेस यह सब करते दिख रही है. जानकारी के मुताबिक भोपाल के जवाहर चौक स्थित हनुमान मंदिर में कमलनाथ के फोटो के साथ हनुमान चालीसा पढ़ा गया. बता दें कि कांग्रेस धर्म चौपाल के सहारे ग्रामीण क्षेत्रों पर फोकस कर रही है. यह चौपाल पूरे प्रदेश में होगी. इस दौरान पार्टी गांवों और कस्बों में हनुमान चालीसा का पाठ करेगी.  

'कांग्रेस चुनावी हिंदू'
वहीं बीजेपी ने धर्म चौपाल को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और उन्हें चुनावी हिंदू बताया. मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस बारे में कहा, ' यह (कांग्रेस) चुनावी हिंदू है. अब जबकि चुनाव करीब आ रहे हैं तो कांग्रेस के नेताओं को हिंदू याद आ रहे है.' उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिंदुओं का अपमान करती है और जनता यह सब समझती है.

कमलनाथ ने भारत को बताया हिंदू राष्ट्र
बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने बीते मंगलवार (8 अगस्त) को कहा था कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है. यहां 82 प्रतिशत हिंदू रहते हैं. देश में दुनिया की सबसे बड़ी हिंदू आबाद रहती है. यह कोई बहस का मुद्दा नहीं है. यह कोई बताने वाली बात नहीं है. इसके अलावा कांग्रेस ने कमलनाथ के गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा में बागेश्वर धाम सरकार के नाम से लोकप्रिय शास्त्री का आध्यात्मिक प्रवचन भी आयोजित किया था.

यह भी पढ़ें- प्रणब मुखर्जी के 'चुनावी मैनेजर' अधीर रंजन चौधरी कैसे बने सोनिया-राहुल गांधी के खास?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget