एक्सप्लोरर

जल्लाद पवन बोला- फांसी देते समय नहीं होता कोई रहम, सिर्फ एक दिन की होती है तैयारी

उप्र में मौजूद दो जल्लादों में से इस समय एक ही जल्लाद उपलब्ध है जो कि मेरठ में है इसलिए मेरठ जेल प्रशासन से उसे तैयार रखने को कहा गया है. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि तिहाड जेल से किन दोषियों को फांसी देने के लिये जल्लाद तैयार रखने को कहा गया है.

लखनऊ: ‘निर्भया’ मामले के दोषियों को फांसी देने की तैयारी से जुड़ी खबरों के बीच फांसी देने का काम करने वाले पवन जल्लाद का कहना है कि दुर्दांत अपराधी को मौत के फंदे पर लटकाते समय उनके दिल में कोई रहम नहीं होता है. उसके परिवार में तीन पीढ़ियों से लोग जल्लाद का काम करते आ रहे हैं. पवन का कहना है कि किसी भी अपराधी को फांसी देने की तैयारी करने के लिये बस एक दिन का समय काफी होता है.

‘निर्भया’ मामले में मौत की सजा पाए दोषियों को फांसी देने को लेकर उन्होंने कहा कि अगर जेल प्रशासन का आदेश आता है तो वह इसके लिए मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार हैं. मीडिया में ऐसी खबरें चल रही हैं कि प्रशासन द्वारा निर्भया मामले के दोषियों को फांसी की सजा देने की तैयारियां की जा रही हैं.

मेरठ जेल के जल्लाद पवन ने बताया 'मेरे परिवार में तीन पीढि.यों से फांसी देने का काम हो रहा है. मेरे दादा कल्लू जल्लाद, पिता बब्बू जल्लाद के बाद अब मैं तीसरी पीढ़ी में यह काम कर रहा हूं.’’ करीब 55 साल के पवन जल्लाद का कहना है कि उन्हें फांसी देने की प्रक्रिया की समझ अपने दादा को देखकर आयी. जब उनके दादा को जिला प्रशासन किसी अपराधी को फांसी देने के लिए बुलाता था तो वह युवावस्था से ही उनकी मदद के लिए उनके साथ जाते थे. वह अपने दादा के साथ इस प्रकार के पांच मामलों में उनकी मदद के लिए साथ जा चुके हैं.

फांसी से पहले की तैयारियों के बारे में पवन ने बताया, 'किसी दोषी को फांसी देने के लिये मुझे एक दिन पहले तैयारियां करनी होती हैं. मुझे फांसी के फंदे की जांच करनी पड़ती है, फंदे में एक बोरी में वजन डालकर उसे लटका कर देखता हूं कि वह एक आदमी का भार वहन कर पायेगा या नहीं? उसके बाद जिस लकड़ी के पटरे पर दोषियों को खड़ा किया जाता है, उसकी मजबूती की भी जांच करनी पड़ती है कि वह पर्याप्त रूप से मजबूत है या नहीं. इसके साथ ही फांसी पर लटकाने के लिये जिस लीवर को खींचा जाता है उसमें भी तेल और ग्रीस लगानी पड़ती है ताकि फांसी के समय आसानी से लीवर खिंच सकें.' एक सवाल के जवाब में पवन ने बताया, 'फांसी तड़के दी जाती है इसलिये मैं पूरी रात जागकर उसकी तैयारी करता हूं लेकिन मुख्य तैयारी आखिरी दो से तीन घंटे में होती है. फांसी देते समय किसी बात का डर या भय दिमाग में नही रहता हैं.' पवन ने इस संबंध में मेरठ जेल प्रशासन से किसी प्रकार का आदेश मिलने से इंकार किया लेकिन साथ ही कहा कि वह आदेश की पालना करने के लिए 24 घंटे तैयार हैं.

इसी संबंध में उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (जेल) आनंद कुमार ने बताया कि तिहाड. जेल, दिल्ली से उप्र शासन को दो जल्लादों को तैयार रखने को कहा गया था. चूंकि उप्र में मौजूद दो जल्लादों में से इस समय एक ही जल्लाद उपलब्ध है जो कि मेरठ में है इसलिए मेरठ जेल प्रशासन से उसे तैयार रखने को कहा गया है. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि तिहाड जेल से किन दोषियों को फांसी देने के लिये जल्लाद तैयार रखने को कहा गया है.

आनंद कुमार ने गुरूवार को यहां संवाददाताओं से कहा था कि दिल्ली के तिहाड़ जेल प्रशासन को जानकारी थी कि हमारे पास उत्तर प्रदेश में दो जल्लाद उपलब्ध है, जो इस काम के लिए अधिकृत है. इसलिये उन्होंने हमसे कहा है कि जब भी आवश्यकता पड़ेगी तो कम से कम समय में जल्लाद को तैयार रहने को कहें. इस संबंध में हमने उन्हें पत्र का जवाब दे दिया है और अपनी सहमति व्यक्त कर दी है कि जब भी आपको आवश्यकता होगी, हम उनको कम से कम समय में आपकी सेवा में भेज देंगे. जेल विभाग को तिहाड जेल से नौ दिसंबर को एक फैक्स मिला था जिसमें उत्तर प्रदेश के दो जल्लादों के बारे में जानकारी मांगी गयी थी. हालांकि पत्र में यह नहीं लिखा था कि किसको फांसी देने के लिए जल्लाद की जरूरत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget