एक्सप्लोरर

बाढ़ से परेशान आधा हिंदुस्तान, गुजरात में अबतक 100 से ज्यादा लोगों की मौत

नई दिल्ली: इस साल मॉनसून के बारिश से आधा हिंदुस्तान परेशान है. देश के कई राज्यों में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है. राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. गुजरात में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई.

जान जोखिम में डालकर नदी की तेज धार को पार करने वाली ये तस्वीरें आपके रौंगटे खड़े कर देंगी. ये कोई एडवेंचरस गेम नहीं है और न ही इस नदी को पार कर रहे ये लोग किसी गेम का हिस्सा हैं. दरअसल ये उत्तरकाशी से 185 किलोमीटर दूर हलारा खंड के रहने वाले लोगों की मुश्किल जिंदगी की तस्वीरें हैं. भारी बारिश से सड़क बह जाने की वजह से इन्हें अपनी जान हथेली पर रखकर इस तरह से नदी पार करना पड़ रहा है. यहां के लोग प्रशासन से मदद की अपील कर रहे हैं.

rajasthan

ये तस्वीरें राजस्थान के जालौर की हैं. इन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि ये कोई नदी है लेकिन ये नदी नहीं दरअसल जोधपुर का हाइवे है और यहां पिछले एक हफ्ते से हो रही लगातार बारिश की वजह से गढवाड़ा गांव में बांडी नदी के ऊपर बना पुल टूट गया है जिसकी वजह से हाईवे पर 5 से 6 फीट उंचाई तक पानी भर गया है और आवाजाही पूरी तरह ठप है.

बाढ़ से परेशान आधा हिंदुस्तान, गुजरात में अबतक 100 से ज्यादा लोगों की मौत

ये मंजर गुजरात के बनासकांठा का है जहां लगातार कई दिनों से हो रही भयंकर बारिश ने तबाही मचा रखी है. गुजरात में बाढ़ की बजह से सबसे ज्यादा नुकसान बनासकांठा को ही हुआ है. अबतक यहां करीब करीब 57 लोगों की जान भी जा चुकी है. कल गुजरात के सीएम विजय रुपानी ने बनासकांठा में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उन्हें मुवाअजे का आश्वासन दिया.

बाढ़ से परेशान आधा हिंदुस्तान, गुजरात में अबतक 100 से ज्यादा लोगों की मौत

पाटन में एयरफोर्स का ये रेस्क्यू ऑपरेशन काबिले तारीफ है. आपको बता दें कि जिस व्यक्ति को रेस्क्यू किया जा रहा है उसकी 17 हड्डियां टूट गई थीं और जब एयरफोर्स को पता लगा कि उसे मदद की जरुरत है, तो बिना समय गंवाए सिर्फ आधे घंटे के अंदर उस शख्स को बचा लिया गया.

बाढ़ से परेशान आधा हिंदुस्तान, गुजरात में अबतक 100 से ज्यादा लोगों की मौत

बड़वानी में बाढ़ पीड़ितों ने कफन के साथ प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ कफन सत्याग्रह कर अपना दर्द बयां किया. सरकार और प्रशासन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे इन लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात में गुजरात में 26 लोगों की मौत पर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं लेकिन बाढ़ प्रभावित दो लाख लोगों के लिए कोई संवेदना व्यक्त नहीं की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के चलते, लोकसभा 12 बजे तक स्थगित
LIVE: विपक्ष के हंगामे के चलते, लोकसभा 12 बजे तक स्थगित
मोहन भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा भरोसा, प्रियंका बोलीं- 'उन्हें उनकी जरूरत नहीं'
Xप्लेन: रिजर्वेशन, बच्चे, मुस्लिम और पाकिस्तान! 4 मुद्दों पर मोहन भागवत की राय के मायने क्या?
रिजर्वेशन, बच्चे, मुस्लिम और PAK! 4 मुद्दों पर मोहन भागवत की राय के मायने क्या?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget