एक्सप्लोरर

Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी मामले में अदालत के फैसले पर क्या कुछ बोले असदुद्दीन ओवैसी?

Gyanvapi Masjid Verdict: ओवैसी ने कहा कि आज के आदेश के बाद अब इस तरह के लिटिगेशन आने लगेंगे और 15 अगस्त 1947 से पहले की स्थिति को लेकर हम फिर से 80 और 90 के दशक में वापस चले जाएंगे.

Asaduddin Owaisi Reaction: वाराणसी की जिला अदालत (Varanasi District Court) ने सोमवार को ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी में नियमित दर्शन और पूजा करने के मामले की सुनवाई करते हुए एक बड़ा फैसला सुनाया. कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की अपील खारिज करते हुए कहा कि यह मामला सुनने योग्य है. जिला अदालत के इस फैसले को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस मामले में अपील होनी चाहिए. 

ओवैसी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के ऑर्डर के हिसाब से फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए 8 हफ़्ते का टाइम है. उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि ऑर्डर से देश में बहुत सी चीजें शुरू हो जाएंगी. यह 1991 के प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट के खिलाफ है और उस पर लिटिगेशन भी शुरू हो जाएगा. इस फैसले के बाद ये केस भी बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) मामले की राह पर बढे़गा.  

देश में उथल-पुथल का माहौल बनेगा

ओवैसी ने ज्ञानवापी मस्जिद मामले में वाराणसी जिला अदालत के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आगे कहा कि आज के आदेश से देश में बहुत सारी नई चीजें शुरू हो जाएंगी. अब इस तरह के वाद के मामले बढ़ेंगे और धार्मिक ढांचों के मामले में 15 अगस्त 1947 से पहले की स्थिति को लेकर हम फिर से 80 और 90 के दशक मे वापस चले जाएंगे. ओवैसी ने कहा कि इसका असर देश में अस्थिरता का माहौल बढ़ेगा.

ओवैसी ने आगे कहा कि अब लगता है कि इस तरह के लिगिटेशन अगर आगे बढ़ते हैं तो स्थिति बाबरी मस्जिद के मामले जैसी हो जाएगी. एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने कोर्ट के इस फैसले के बाद प्रधानमंत्री मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का इनॉगेरेशन किया था तब प्लॉट नंबर 93 और 94 को एक्सचेंज किया गया था. एक्सेंज तो मालिक के जरिए होता है?

केशव प्रसाद मौर्य पर पलटवार

ओवैसी ने ज्ञानवापी मस्जिद-श्रृंगार गौरी परिसर में पूजा-अर्चना की अनुमति देने से जुड़े केस में जिला कोर्ट के फैसले के बाद यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के एक ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि क्या यूपी सरकार मुसलमानों की भी सरकार नहीं है? कैसे मंत्री हैं? खुलकर अपनी नफरत को जाहिर कर रहे हैं.

दरअसल, कोर्ट के फैसले के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा- "करवट लेती मथुरा, काशी". इसके अलावा उन्होंने दो और भी ट्वीट किए इनमें से एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, बाबा विश्वनाथ जी, मां श्रृंगार गौरी मंदिर मामले में माननीय अदालत के आदेश का स्वागत करता हूं, सभी लोग फैसले का सम्मान करें. वहीं उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा 'सत्यम शिवम् सुंदरम'.

इसे भी पढ़ेंः-

Gyanvapi Masjid Verdict: ज्ञानवापी और श्रृंगार गौरी मामले में हिंदू पक्ष के हक में आया फैसला, कोर्ट ने कहा- सुनने लायक है केस

RSS की जलती हुई ड्रेस शेयर करने पर बवाल, कांग्रेस पर भड़की BJP, कहा- ये ‘भारत जोड़ो’ नहीं आग लगाओ यात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget