एक्सप्लोरर

OMG: बिजली कटौती से नाराज पूर्व जज ने लाइन ठीक कर रहे कर्मचारियों पर चलाई गोली

गुड़गांव: बार-बार होने वाली बिजली कटौती से नाराज एक पूर्व जज ने राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में अपने घर के बाहर ट्रांसमिशन लाइन ठीक कर रहे हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के कर्मचारियों पर कथित तौर पर गोली चला दी. पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम सिविल लाइन्स इलाके में हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है.

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

एसीपी (क्राइम) मनीष सहगल ने कहा, ‘‘आरोपी ए के राघव ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (डीएचबीवीएन) के कुछ टेक्नीशियन और लाइनमैनों पर गोली चला दी.’’ उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और पूर्व न्यायिक मजिस्ट्रेट पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है.

एक ट्रैक्टर ट्रॉली और उसके टायर में लगीं गोलियां

एसीपी ने कहा, ‘‘उन्होंने कुछ गोली हवा में चलाईं और चार कर्मचारियों की तरफ. गोलियां एक ट्रैक्टर ट्रॉली और उसके टायर में लगीं.’’ डीएचबीवीएन के अधीक्षण अभियंता नवीन शर्मा ने कहा कि मौके पर आठ से दस टेक्नीशियन और लाइनमैन थे. यह जगह पुलिस आयुक्त और उपायुक्त के आवासों के करीब है. उन्होंने बताया, ‘‘सेवानिवृत्त न्यायाधीश ने उस समय गोली चलाईं जब कर्मचारी इलाके में बिजली के तार बदल रहे थे.’’

विभाग ने किया बिजली कटौती की बात से इनकार

शर्मा ने कहा, ‘‘न्यायपालिका में ऐसे महत्वपूर्ण पद पर काम कर चुके व्यक्ति की तरफ से इस तरह का कृत्य अस्वीकार्य है. घटना के फौरन बाद सिविल लाइन्स पुलिस में लिखित शिकायत की गयी.’’ बिजली विबाग के अधीक्षण अभियंता ने इलाके में किसी तरह की बिजली कटौती की बात से इनकार किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रियंका गांधी के बेटे की खिंची तस्वीर पर विवाद, रेहान वाड्रा बोले- मैंने मना कर दिया तो...
प्रियंका गांधी के बेटे की खिंची तस्वीर पर विवाद, रेहान वाड्रा बोले- मैंने मना कर दिया तो...
सौरव दास-रांका की बेल पर ध्रुव राठी बोले- 'हमारे मॉडर्न डे के फ्रीडम फाइटर्स'
सौरव दास-रांका की बेल पर ध्रुव राठी बोले- 'हमारे मॉडर्न डे के फ्रीडम फाइटर्स'
सौरव दास, आशुतोष रांका को जमानत मिलने पर अभिजीत दीपके बोले- 'अब मेरे बिना कोई...'
सौरव दास, आशुतोष रांका को जमानत मिलने पर अभिजीत दीपके बोले- 'अब मेरे बिना कोई...'
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
AUS के खिलाफ कगिसो रबाडा ने 155 की रफ्तार से फेंकी गेंद, क्या सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड टूटा?
AUS के खिलाफ कगिसो रबाडा ने 155 की रफ्तार से फेंकी गेंद, क्या सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड टूटा?
Embed widget