एक्सप्लोरर

गुना: आदिवासी महिला को किया गया मजबूर, पुरुष को कंधे पर उठाकर चलने का दिया तुगलकी फरमान

मध्य प्रदेश में मानवता को शर्मसार करनेवाली घटना का मामला सामने आया है. ताजा मामला गुना जिले का है, जहां एक आदिवासी महिला को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया.

गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक बर्बर और भयानक घटना सामने आई है. यहां एक आदिवासी महिला पति के पारिवारिक सदस्य को अपने कंधे पर उठाकर तीन किलोमीटर चलने को मजबूर हुई. घटना के शर्मनाक वीडियो को व्यापक रूप से ऑनलाइन साझा किया गया है.
मध्य प्रदेश में मानवता को शर्मसार करनेवाली घटना उजागर
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एक युवक को अपने कंधे पर उठाकर चल रही है. उसके साथ कुछ ग्रामीण लाठी और क्रिकेट बैट लेकर चल रहे हैं. साथ चल रहे लोग उसकी बेबसी पर मुस्कुराने और अपमानित करने का काम कर रहे हैं.  महिला की गति धीमी पड़ने पर कुछ लोग उसे लाठी से मारते हैं. शर्मसार घटना गुना जिले के सगई और बनस खेड़ी गांवों के बीच की है. पुलिस ने कहा है कि मामला दर्ज कर अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
 सार्वजनिक रूप से आदिवासी महिला का किया गया अपमान
महिला की शिकायत के अनुसार, पत्नी आपसी सहमति से अपने पति से अलग होने के बाद किसी अन्य पुरुष के साथ रिलेशनशिप में रह रही थी. पिछले सप्ताह उसके पूर्व पति के पारिवारिक सदस्य और गांव के अन्य लोग उसके घर आए. उन्होंने उसका अपहरण कर अपमानजनक काम करने को मजबूर किया. यह पहली बार नहीं है, जब मध्य प्रदेश से ऐसी भयावह घटना सामने आई है. पिछले साल जुलाई में एक महिला ने आरोप लगाया था कि अपमान के मिलते जुलते मामले का सामना करना पड़ा था. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो झाबुआ जिले का था.
झाबुआ वाले वीडियो में भी महिला अपने पति को अपने कंधों पर उठा रखी थी. एक स्थान पर रुकने के चलते असहाय महिला को लाठियों से पीटा गया. किसी ने उसकी मदद नहीं की, बल्कि मोबाइल फोन कैमरों से वीडियो बनाते रहे. पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद पति सहित सात ग्रामीणों को आरोपी बनाया. दो साल पहले अप्रैल में भी झाबुआ जिले की एक अन्य महिला को इसी तरह मजबूर किया गया था. दरअसल महिला अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी. सजा के रूप में अपने पति को कंधों पर ले जाने के लिए उसे मजबूर किया गया. उस मामले में दो लोगों को पुलिस ने जेल की सलाखों के पीछे भेजा था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 साल में 36 देशों से लाए गए 275 भगोड़े अपराधी, शाह बोले- मोदी सरकार में…
7 साल में 36 देशों से लाए गए 275 भगोड़े अपराधी, शाह बोले- मोदी सरकार में…
NEET PG एडमिशन रिव्यू के लिए बनी कमेटी, जानें निगेटिव मार्किंग का पूरा विवाद
NEET PG एडमिशन रिव्यू के लिए बनी कमेटी, जानें निगेटिव मार्किंग का पूरा विवाद
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
अभिजीत दीपके की किस बात पर भड़के पूर्व विदेश सचिव, सुनाई खरी-खरी
अभिजीत दीपके की किस बात पर भड़के पूर्व विदेश सचिव, सुनाई खरी-खरी

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget