एक्सप्लोरर

'गलतफहमी जरूर हुई और...', विधायक रिवाबा जडेजा के साथ बहस पर बीजेपी सांसद पूनमबेन मैडम ने कही ये बात

Rivaba Jadeja and Poonamben Spat: मशहूर क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा के मुताबिक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान उनकी पूनमबेन मैडम से बहस हो गई थी.

Verbal Spat Between Rivaba Jadeja and Poonamben: गुजरात के जामनगर में सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की पूनमबेन मैडम और पार्टी विधायक रिवाबा जडेजा के ​बीच बहस हुई. जिसे लेकर अब पूनमबेन ने गुरुवार 17 अगस्त को कहा कि कुछ गलतफहमी जरूर हुई जिसके कारण बहस हुई, और इसकी प्रतिक्रिया वायरल वीडियो में दिखी.

पूनमबेन ने कहा कि पार्टी में सबको एक दूसरे के साथ मिलजुलकर रहना चाहिए. जैसा मैंने कहा कि पार्टी एक परिवार की तरह है और इसमें सभी लोग एक दूसरे की ताकत हैं.

श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम के दौरान हुई बहस 
जामनगर उत्तर से विधायक रिवाबा जाडेजा और जामनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद पूनमबेन मैडम के बीच गुरुवार 17 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम 'मेरी माटी, मेरा देश' के तहत कार्यक्रम आयोजित किया सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम के दौरान बहस हो गई.

किस वजह से हुई बहस?
विधायक रिवाबा जाडेजा के मुताबिक, श्रद्धांजलि देने के दौरान चप्पल उतारने पर सांसद पूनमबेन ने कथित तौर पर उन पर ताना मारा और उन्हें 'ओवर स्मार्ट' कहा. उन्होंने बताया कि सांसद पूनमबेन मैडम ने चप्पल पहनकर वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि दी और मैंने चप्पल उतार दी. उन्होंने ऊंची आवाज में कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में पीएम और राष्ट्रपति भी चप्पल नहीं उतारते लेकिन कुछ अज्ञानी लोग ओवर स्मार्ट हो जाते हैं.

रिवाबा ने ​कहा कि मुझे पूनमबेन की टिप्पणी पसंद नहीं आई थी.​ जिसकी वजह से मैंने आत्मसम्मान के कारण बोल दिया था कि क्या मैंने चप्पल उतारकर गलती की? दोनों की बहस का ​वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.  

2019 में रिवाबा बीजेपी में हुईं थी शामिल
रिवाबा भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी हैं. रिवाबा 2019 में बीजेपी में शामिल हुईं थी और पिछले साल वह गुजरात के जामनगर उत्तर से विधायक बनीं. रिवाबा ने 88,119 वोटों से अपनी सीट जीती थी. वहीं पूनमबेन 2014 से जामनगर की सीट से सांसद है. 

ये भी पढ़ें: 'केसीआर की पार्टी बीजेपी की बी-टीम'- के कविता के आरोपों का तेलंगाना कांग्रेस चीफ ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: NDA की मंगल मिलन मीटिंग के लिए संसद पहुंचे PM मोदी, केजरीवाल का E20 पर मार्च
LIVE: NDA की मंगल मिलन मीटिंग के लिए पहुंचे PM मोदी, केजरीवाल का E20 पर मार्च
एक्ट्रेस तृषा पर स्टालिन का डबल मीनिंग कमेंट, TVK ने की NCW से शिकायत, बोली- ये अश्लील
एक्ट्रेस तृषा पर स्टालिन का डबल मीनिंग कमेंट, TVK ने की NCW से शिकायत, बोली- ये अश्लील
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Embed widget