एक्सप्लोरर

गुजरात: किशोर भजियावाला के ठिकानों पर छापे खत्म, 1000 करोड़ बरामद!

सूरत: गुजरात के सूरत में चाय पकौड़ी बेचने वाला किशोर भजियावाला के ठिकानों पर छह दिन से चले आयकर विभाग के छापे की कार्रवाई खत्म हो गई है. किशोर भजियावाला के साम्राज्य का आंकड़ा एक हजार करोड़ को भी पार कर गया है.

1000 करोड़ की संपत्ति के सबूत मिले-सूत्र

गुजरात के सूरत के इस चायवाले के ठिकानों से लगातार करोड़ों के काला धन का खुलासा हो रहा है. किशोर भजियावाला के ठिकानो पर इनकम टैक्स का सर्च ओपरेशन छह दिन बाद जब खत्म हुआ तो इस कारोबारी के काले कारनामे का कालाधन एक हजार करोड़ को पार कर गया.

kishore

इनकम टैक्स विभाग को भजियावाला के सूरत पीपल्स बैंक की उधना ब्रांच के करीब 20 हजार खातों के बारे में जानकारी मिली है. ताजा खुलासे के मुताबिक, भजीयावाला परिवार की मुंबई के कांदीवली इलाके में 200 करोड़ रुपये की जमीन भी है.

छापों में मिला बेहिसाब काला धन

सूत्रों के मुताबिक, भजियावाला से अब तक इनकम टैक्स विभाग को एक हजार करोड की मिल्कियत के दस्तावेज, 15 किलो सोना, एक किलो डायमंड की ज्वेलरी, 307 किलो चांदी, 1.06 करोड रुपये की 2000 के नये नोट, 10, 20 और 50  रुपये के 23 लाख रुपये के नोट, 4.50 लाख के किसान विकास पत्र बरामद किये गए हैं.

आरोप है कि किशोर भजियावाला का काले धन का साम्राज्य गुजरात के सूरत, नवसारी, अहमदाबाद, वलसाड और सौराष्ट्र के कई इलाकों के साथ-साथ महाराष्ट्र के मुंबई तक फैला है.

बेनामी फ्लैट्स, फॉर्म हाउस का मालिक है किशोर

सूत्रों के मुताबिक, किशोर भजियावाला ने शेयर बाज़ार में भी करोड़ों रुपए लगा रखे हैं और वो कई बेनामी फ्लैट्स, फॉर्म हाउस और जमीन के कीमती प्लॉट्स का भी मालिक है.

गुजरात: किशोर भजियावाला के ठिकानों पर छापे खत्म, 1000 करोड़ बरामद!

1968 में मुंबई से सूरत आया था किशोर

किशोर भजियावाला की चायवाले से करोड़ों के मालिक बनने की कहानी भी बेहद दिलचस्प है. कभी भजियावाला के पास कुछ भी नहीं था. कहा जाता है कि किशोर भजियावाला साल 1968 में मुंबई से सूरत आया था और वो भी खाली जेब के साथ.

सूरत में भजियावाला ने उधना रोड पर चाय की दुकान खोली और फिर धीरे-धीरे दिन फिरने लगे. बाद में उसने सूद पर कर्ज देने का धंधा शुरू किया और देखते ही देखते शहर का बड़ा सूदखोर महाजन बन बैठा.

भजियावाला के बेटे जिग्नेश से हुई पूछताछ

भजियावाला के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी करीब 6 दिनों तक चली. मीडिया से बचने की कोशिश कर रहे किशोर भजियावाला से एबीपी न्यूज ने आयकर विभाग की इस कार्रवाई के बारे में सवाल किए. लेकिन उसने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. आयकर विभाग के अधिकारियों ने किशोर भजियावाला के छोटे बेटे जिग्नेश से पूछताछ भी की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, कल एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, कल एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
‘सत्य-सत्याग्रह से डरती मोदी सरकार’, राहुल गांधी का तीखा हमला
‘सत्य-सत्याग्रह से डरती मोदी सरकार’, राहुल गांधी का तीखा हमला

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget