एक्सप्लोरर

मोटेरा स्टेडियम का नाम 'नरेंद्र मोदी स्टेडियम' हुआ, दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट ग्राउंड है

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुजरात के अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम का उद्घाटन किया. मोटेरा का ये स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, जिसमें 1 लाख 10 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है.

अहमदाबाद: भारत और इंग्लैंड के चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच आज मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुजरात के अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम का उद्घाटन किया. मोटेरा का ये स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, जिसमें 1 लाख 10 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है.

आज भारत के खेल जगत का स्वर्णिम दिन- अमित शाह

उद्घाटन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, खेल मंत्री किरेन रिजिजू और बीसीसीआई सचिव जय शाह मौजूद रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, ''आज भारत के खेल जगत का स्वर्णिम दिन है. आज भारत के राष्ट्रपति जी के कर-कमलों से लौह पुरुष भारत रत्न सरदार पटेल जी के नाम से जोड़कर एक बड़े स्पोर्ट्स एन्क्लेव का भूमि पूजन हुआ है.''

अमित शाह ने आगे कहा, ''सरदार पटेल स्पोर्ट्स एंक्लेव में विश्व की सभी खेलों की व्यवस्था यहां होगी. देश और दुनिया के सभी खेलों के सभी खिलाड़ियों की ट्रेनिंग और रहने की व्यवस्था यहां होगी.'' उन्होंने कहा, ''यहां तीन हजार बच्चों के एक साथ खेलने और रहने की व्यवस्था होगी.''

सरदार पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव का भी हुआ भूमि पूजन- शाह

अमित शाह ने बताया, ''सरदार पटेल स्पोर्ट्स एनक्लेव, नरेन्द्र मोदी स्टेडियम और नारायणपुरा में बनने वाला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ये तीनों मिलाकर किसी भी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में खेलने वाले सभी खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने की पूरी व्यवस्था एक ही शहर में एक ही स्थान पर होगी.'' उन्होंने कहा, ''सरदार पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव का भी आज भूमि पूजन किया है. हमारे देश को जरूरत है कि हमारे देश के युवा अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में दिखाई दें और मेडल जीतें. मोदी जी ने इस स्पोर्ट्स एन्क्लेन को बनाकर इस क्षेत्र को बहुत बड़ा उपहार दिया है.''

मोटेरा स्टेडिटम की खास बातें-

  • ये स्टेडियम 63 एकड़ में बना है. स्टेडियम में चार ड्रैसिंग रुम और तीन प्रैक्टिस ग्राउंड हैं.
  • यहां इनडोर और आउटडोर दोनों प्रैक्टिस की सुविधा है.
  • यहां का ड्रेनेज सिस्टम इतना आधुनिक है कि बारिश बंद होने के आधे घंटे बाद ही मैच शुरू हो सकता है.
  • देश का ऐसा पहला स्टेडियम है जहां खास तरह की LED लाइट भी लगाई गई है.

यह भी पढ़ें-

Gujarat Civic Bodies Election: गुजरात में बीजेपी की जबरदस्त जीत, लेकिन केजरीवाल-ओवैसी ने भी गाड़ा झंडा

बंगाल चुनाव: TMC में शामिल हुए क्रिकेटर मनोज तिवारी, कहा- नए सफर के लिए समर्थन की जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget