एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव: पहले चरण के मतदान के लिए तैयारियां पूरी, 89 सीटों पर कुल 977 उम्मीदवार

चुनाव आयोग की तरफ से राज्य में पहले चरण के चुनाव के लिए जारी आंकड़ों के मुताबिक पहले चरण में 57 महिलायें और 920 पुरुष उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 2,12,29,941 मतदाता करेंगे.

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आगामी नौ दिसंबर को होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली हैं. पहले चरण में गुजरात विधानसभा की 182 में से 89 सीटों पर 977 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करने में 18 से 40 साल के आयुवर्ग के मतदाओं की अहम भूमिका होगी.

चुनाव आयोग की तरफ से राज्य में पहले चरण के चुनाव के लिए जारी आंकड़ों के मुताबिक पहले चरण में 57 महिलायें और 920 पुरुष उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 2,12,29,941 मतदाता करेंगे. इनमें फोटो पहचान पत्र वाले 1,11,05,200 पुरुष और 1,01,24,494 महिला मतदाताओं के अलावा 247 अन्य, 29 एनआरआई मतदाता और 6014 सर्विस वोटर शामिल हैं.

इस चरण के चुनाव में कुल वैध मतदाताओं में 18 से 40 साल के आयुवर्ग के 53.68 प्रतिशत युवा मतदाताओं की अहम भूमिका होगी. आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 18 से 25 साल के आयुवर्ग में 35.29 लाख और 26 से 40 साल के आयुवर्ग में 78.68 लाख मतदाता शामिल हैं.

राज्य में सभी सीटों पर वीवीपैट युक्त ईवीएम से मतदान के लिये पहले चरण में 24689 मतदान केन्द्रों पर 27158 ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा. पहले चरण में शामिल 89 निर्वाचन क्षेत्रों में क्षेत्रफल के लिहाज से सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र करंज (चार वर्ग किमी) और सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र अब्दासा (6278 वर्ग किमी) है. जबकि मतदाताओं की संख्या के लिहाज से 1,57,250 मतदाताओं वाली उत्तरी सूरत सीट सबसे छोटी और सर्वाधिक मतदाताओं (4,28,695) वाली विधानसभा सीट कमरेज है.

राज्य में पहले चरण का मतदान नौ दिसंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा. इसमें दोनों राष्ट्रीय दलों कांग्रेस और बीजेपी सहित 50 पंजीकृत दलों के उम्मीदवार चुनाव मैंदान में हैं. इनमें सर्वाधिक 27 उम्मीदवार जामनगर विधानसभा क्षेत्र में और सबसे कम तीन उम्मीदवार झागड़िया और गणदेवी विधानसभा क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय के फैसले के विरोध में उतरे कार्ति चिदंबरम, कहा- ‘याद रखना जरूरी कि...’
CM विजय के फैसले के विरोध में उतरे कार्ति चिदंबरम, कहा- ‘याद रखना जरूरी कि...’
SIR पर घमासान: EC विवाद के बीच मैदान में उतरे BJP के 12 CM, विपक्ष का पलटवार
SIR पर घमासान: EC विवाद के बीच मैदान में उतरे BJP के 12 CM, विपक्ष का पलटवार
हिरासत से छूटने के बाद आशुतोष रांका का पहला रिएक्शन - 'असम पुलिस की...'
हिरासत से छूटने के बाद आशुतोष रांका का पहला रिएक्शन - 'असम पुलिस की...'
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget