एक्सप्लोरर

वायु और रेल मार्ग से जुड़ेगा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी', गुजरात सरकार का एलान

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है और इसका निर्माण राज्य में नर्मदा जिले में केवाड़िया गांव के निकट किया गया है. इसके उद्घाटन के बाद से ही यहां प्रतिदिन हजारों लोग इसे देखने आते हैं.

अहमदाबाद: गुजरात में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को जल्द ही वायु और रेल परिवहन से जोड़ा जाएगा. इस संबंध में गुजरात सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की. वायु और रेल परिवहन से जुड़ जाने के बाद लोगों को विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा का दीदार करने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा.

वर्तमान में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक पहुंचने के लिए कोई भी सीधा संपर्क नहीं है. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है और इसका निर्माण राज्य में नर्मदा जिले में केवाड़िया गांव के निकट किया गया है. इसके उद्घाटन के बाद से ही यहां प्रतिदिन हजारों लोग इसे देखने आते हैं.

राज्य सरकार की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को रेल और वायु परिवहन से जोड़ने के लिए सीएम विजय रूपानी ने दिल्ली में अधिकारियों के साथ बैठक की. मुख्ममंत्री ने इस परियोजना के लिए भारतीय विमान पत्तनम (एएआई) और रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें की.

पिछले 11 दिनों में सवा लाख से ज्यादा लोग कर चुके हैं 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का दीदार

एएआई अध्यक्ष गुरूप्रसाद महापात्रा के साथ बैठक के बाद रूपानी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को समर्पित 182 मीटर ऊंची प्रतिमा को देखने के लिए आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए नर्मदा जिले के राजपिपला शहर में एक हवाई अड्डा बनाने की घोषणा की.

राजपिपला केवाड़िया से करीब 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. जारी बयान में कहा गया है कि एएआई राजपिपला, धोलेरा और राजकोट में हवाई अड्डों के निर्माण में राज्य सरकार को अपना समर्थन देगी.

सरकारी बयान में कहा गया है कि रूपानी ने केवाड़िया तक रेल लाइन बनाने सहित गुजरात में विभिन्न रेल संपर्क परियोजनाओं के बारे में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी से भी बातचीत की.

यह भी पढ़ें-

नायडू के बाद अब ममता बनर्जी ने राज्य में CBI की खुली एंट्री रोकी, कहा- राजनीतिक हथियार बन चुकी है ये एजेंसी तूफान 'गज' से 13 लोगों की मौत, तमिलनाडु में भारी बारिश जारी, हजारों बेघर देखें वीडियो-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
Parliament Monsoon Session Highlights: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित
Highlights: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget