एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात में टिकट नहीं मिलने से कई BJP नेता नाराज, 5 नेताओं ने दी निर्दलीय चुनाव लड़ने की धमकी

Gujarat BJP: बीजेपी के एक पूर्व विधायक ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. इसके अलावा एक मौजूदा और तीन पूर्व एमएलए ने कहा है कि समर्थकों की राय जानने के बाद पर्चा भरेंगे.

Gujarat Assembly Election 2022 News: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Elections) में बीजेपी (BJP) से टिकट न मिलने पर खफा पार्टी के कम से कम एक मौजूदा विधायक (BJP MLA) और चार पूर्व विधायकों ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की धमकी दी है. गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में मतदान होना है.

पार्टी के कुछ असंतुष्ट नेताओं ने कहा है कि वे अपने समर्थकों से परामर्श करने के बाद अपना अगला कदम उठाएंगे लेकिन बीजेपी के पूर्व विधायक हर्षद वसावा ने शुक्रवार (11 नवंबर) को नंदोड (अनुसूचित जनजाति आरक्षित) सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया.

नामांकन दाखिल करने वाले हर्षद वसावा क्या बोले

हर्षद वसावा बीजेपी की गुजरात इकाई के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष हैं. उन्होंने 2002 से 2007 और 2007 से 2012 तक पूर्ववर्ती राजपीपला सीट का प्रतिनिधित्व किया था. नर्मदा जिले की नंदोड सीट पर वर्तमान में कांग्रेस का कब्जा है. इस सीट से बीजेपी ने डॉक्टर दर्शन देशमुख को उतारा है. इस घोषणा से नाखुश हर्षद वसावा ने बीजेपी में अपने पद से इस्तीफा दे दिया और शुक्रवार को नंदोड सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

वसावा ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘यहां असली बीजेपी और नकली बीजेपी है. हम उन लोगों को बेनकाब करेंगे जिन्होंने प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर दिया है और नए लोगों को महत्वपूर्ण पद दे दिए. मैंने अपना इस्तीफा पार्टी को भेज दिया है. इस क्षेत्र के लोग जानते हैं कि मैंने 2002 से 2012 के बीच विधायक के रूप में कितना काम किया है.’’

6 बार विधायक रहे मधु श्रीवास्तव भी लड़ना चाहते हैं चुनाव

पड़ोसी वडोदरा जिले में एक मौजूदा और दो पूर्व बीजेपी विधायक टिकट न दिए जाने के कारण पार्टी से नाराज हैं. वाघोडिया से छह बार के विधायक मधु श्रीवास्तव ने टिकट नहीं दिए जाने के बाद कहा कि अगर उनके समर्थक चाहते हैं तो वह निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी ने इस सीट से अश्विन पटेल को उतारा है.

वडोदरा जिले की पादरा सीट से बीजेपी के एक अन्य पूर्व विधायक दिनेश पटेल उर्फ दीनू मामा ने भी कहा है कि वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी ने इस सीट से चैतन्यसिंह जाला को टिकट दिया है. इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा है.

स्थिति संभालने उतरे हर्ष सिंघवी

करजन में बीजेपी के पूर्व विधायक सतीश पटेल मौजूदा विधायक अक्षय पटेल को टिकट देने के निर्णय से नाखुश हैं. स्थिति को संभालने के लिए बीजेपी की राज्य इकाई के महासचिव भार्गव भट्ट और गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने शनिवार (12 नवंबर) को वडोदरा का दौरा किया और स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. भट्ट ने विश्वास जताया कि बीजेपी वडोदरा की सभी सीट पर जीत हासिल करेगी.

इस बीच, जूनागढ़ की केशोद सीट से बीजेपी के पूर्व विधायक अरविंद लडानी ने शनिवार को घोषणा की कि पार्टी की ओर से मौजूदा विधायक देवभाई मालम को टिकट दिए जाने के कारण वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी ने अब तक कुल 182 विधानसभा क्षेत्रों में से 166 क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: मिशन 2024 की तैयारियों में जुटी BJP, केंद्रीय कार्यालय में आज बड़ी बैठक- सौंपे जाएंगे रिपोर्ट कार्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?
10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget