एक्सप्लोरर

शिखर सम्मलेन: जानिए- हार्दिक पटेल की जुबानी गाय काटने वालों को क्या सजा मिलनी चाहिए

हार्दिक पटेल ने कहा कि गाय की हत्या का अधिकार किसी को नहीं है, जो गाय की हत्या कर रहा है वो गुनाहगार है.

अहमदाबाद: बीते कुछ सालों में गाय की हत्या के सवाल भारतीय राजनीति में जमकर उठ रहे हैं. अब जब गुजरात में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं तो ऐसे में इस सवाल से हार्दिक पटेल कैसे बच जाते. एबीपी न्यूज़ के शिखर सम्मेलन में जब हार्दिक पटेल से पूछा गया कि जिस कांग्रेस ने केरल में खुलेआम गाय का काटा, उस पार्टी का वो सपोर्ट कैसे करेंगे? इस सवाल के जवाब में हार्दिक पटेल ने कहा कि गाय की हत्या का अधिकार किसी को नहीं है, जो गाय की हत्या कर रहा है वो गुनाहगार है. इसके साथ ही हार्दिक पटेल ने बीजेपी का बिना नाम लिए कहा, "लेकिन गाय की हत्या के नाम पर किसी की जान लेना बड़ा गुनाह है.'' उनका सीधा कहना था कि जो गाय की हत्या करता है कि उसे जेल में डालो. बिल्कुल उसे जेल में डालना चाहिए, लेकिन गाय की हत्या के नाम पर अगर हत्या होती है तो उसे भी जेल में डालो. हार्दिक पटेल ने इस शिखर सम्मेलन में ये भी कहा कि हिंदू धर्म मानवता दिखाती है. कट्टरता नहीं दिखाती, कट्टरता ये लोग दिखाते हैं. हार्दिक पटेल ने कहा, "धर्म कहता है कि मानवता सिखाओ, धर्म नहीं कहता कि विद्रोह सिखाओ. राम ने जब शबरी के यहां बेर खाए वो फोटो नहीं दिखाते, बीजेपी वाले वहीं फोटो दिखाते हैं जिसमें राम वाण खींच कर रावण को मार रहे हैं. हिन्दू धर्म कट्टरता नहीं बल्कि मानवता और सद्भावना सिखाता हैं." आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा में 182 सीटें हैं और बहुमत के लिए 92 सीटें दरकार हैं. बीते 22 साल से सूबे में बीजेपी सत्ता में है. गुजरात में दो चरणों में 9 और 14 दिसंबर को मतदान हो रहे हैं और वोटों की गिनती 18 दिसंबर को होगी. याद रहे कि गुजरात की चुनावी गहमागहमी के बीच जनता के मुद्दे, सवालों के जवाब जानने के लिए एबीपी न्यूज़ गुजरात शिखर सम्मेलन कर रहा है. इसमें बीजेपी और कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं. इस चर्चा में नेता चुनाव जीतने की अपनी रणनीति से भी पर्दा उठा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
मणिपुर में विपक्ष की CM से मुलाकात, हिंसा पर चर्चा
मणिपुर में विपक्ष की CM से मुलाकात, हिंसा पर चर्चा

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget