एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: पीएम मोदी ने लाइन में लगकर पोलिंग बूथ पर डाला वोट, समर्थकों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे

PM नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के बूथ नंबर 177 पर वोट डाल दिया है. इस दौरान समर्थकों में काफी उत्साह दिखा.

PM Modi Gujarat Election: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज 93 सीटों पर मतदान जारी है. मतदान को लेकर सुबह-सुबह से ही लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा था. लोगों ने घर से निकलकर सीधे पोलिंग स्टेशन पहुंचकर अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट डाल रहे हैं. मतदान के दिन अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित रानिप का 177 नंबर पोलिंग बूथ काफी चर्चा में बना हुआ है. इसकी वजह है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. पीएम मोदी ने आज रानिप में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. यहां उन्होंने लाइन में खड़े लोगों के साथ वोट डाला.

रानिप के 177 नंबर पोलिंग बूथ पर माहौल किसी त्योहार से कम नहीं है. सुबह 8 बजे ही मतदान केंद्र पर लंबी लाइन देखने को मिली. वोटर्स में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) को लेकर भी काफी खुशी है. कुछ वोटर्स तो ऐसे हैं जो सुबह से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने का इंतजार कर रहे थे. कुछ का कहना था कि वो पीएम के वोट डालने के बाद ही अपन वोट डालेंगे. पोलिंग बूथ पर ढोल-नगाड़े भी बजाए जा रहे हैं और लोग नाच-गाकर लोकतंत्र के पर्व को मना रहे हैं.

'पीएम मोदी विकास पुरुष हैं'

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बूथ नंबर 177 (निशान स्कूल) पर वोट डाला है. बूथ पर वोटर्स से बात की तो उन्होंने बताया कि पीएम मोदी विकास पुरुष हैं और उन्होंने बहुत काम किया है. पोलिंग बूथ में एंट्री के लिए दो गेट बनाए गए हैं. एक गेट से सामान्य वोटर्स और दूसरे गेट से केवल प्रधानमंत्री मोदी के जाने की व्यवस्था की गई. सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं.

अमित शाह भी अहमदाबाद में करेंगे मतदान

पीएम मोदी के साथ-साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) का भी गुजरात गृह राज्य है. शाह अहमदाबाद के नारनपुरा में कामेश्वर मंदिर, अंकुर के पास, नगर निगम उप क्षेत्रीय कार्यालय में अपना वोट डालेंगे. शाह के आज सुबह करीब साढ़े दस बजे मतदान केंद्र पर पहुंचने की संभावना है. इसी के साथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी अहमदाबाद के बूछ-95, शिलाज प्राइमरी स्कूल में वोट डालेंगे.

सबसे लंबे समय तक गुजरात के सीएम रहे मोदी

2017 गुजरात चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कुल 182 सीटों में से 99 सीटें थीं. बीजेपी पिछले 27 वर्षों से सत्ता में है और नरेंद्र मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं. इस बार, पीएम मोदी, अमित शाह और सीआर पाटिल के नेतृत्व में पार्टी ने 140 सीटों को जीतने का टारगेट रखा है. उल्लेखनीय है कि गुजरात लंबे समय से बीजेपी का गढ़ रहा है और पार्टी की निगाहें सातवें कार्यकाल के लिए सत्ता में वापसी पर टिकी हैं.

ये भी पढ़ें- Basavaraj Bommai: राहुल गांधी के 'जय सिया राम' वाले बयान पर बसवराज बोम्मई का जवाब- इन्हें RSS की जानकारी नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget