एक्सप्लोरर

पीएम मोदी बनाम राहुल गांधी: गुजरात दंगल जीतने के लिए बीजेपी ने बनाया है ये मास्टर प्लान

गुजरात विधानसभा चुनाव में अभी नामांकन भरने का दौर जारी है. चुनावी गहमागहमी अपने चरम पर है. सत्ताधारी बीजेपी इस चुनाव को जीतने के लिए पूरी तैयारी में है

अहमदाबाद: गुजरात चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने राज्य में पीएम नरेंद्र मोदी के मेगा प्रचार का प्लान बनाया है. पीएम मोदी के प्रचार की थीम होगी- 'पीएम मोदी बनाम राहुल गांधी'. बीजेपी के प्रचार की थीम से ही साफ है कि पार्टी  गुजरात में मोदी बनाम राहुल के इर्द गिर्द चुनावी रणनीति बनाने जा रही है. खबर के मुताबिक पीएम 25 नवंबर से अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत कर सकते हैं और वे दर्जन से ज्यादा रैलियां और रोड शो करने वाले हैं. सूत्रों के मुताबिक पीएम का कार्यक्रम ऐसा होगा कि गुजरात के हर जिले तक उनकी बात पहुंच जाए. पीएम के कार्य़क्रम के बीच में ही 28 नवंबर को बीजेपी अपना घोषणा पत्र जारी करने वाली है. खबर के मुताबिक बीजेपी के घोषणा पत्र में रोजगार, कृषि कल्याण, गरीबों के मकान जैसे मुद्दों पर जोर रहेगा. वहीं बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के अलावा दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हर 10 में से आठ से ज्यादा लोगों का ऐसा ही रुख था.

पूरा जोर लगाने वाली है बीजेपी

गुजरात विधानसभा चुनाव में अभी नामांकन भरने का दौर जारी है. चुनावी गहमागहमी भी अपने चरम पर है. सत्ताधारी बीजेपी इस चुनाव को जीतने के लिए पूरी तैयारी में है. इसके ही मद्देनज़र बीजेपी पीएम मोदी के मेगा प्रचार का प्लान तैयार कर रही है. मोदी दो दर्जन से ज्यादा रैलियां और कार्यक्रम करेंगे, जिनमें रोड शो भी शामिल है. बीजेपी गुजरात चुनाव को ‘पीएम मोदी बनाम राहुल गांधी’ बनाने में जुटी है. पीएम मोदी कुछ बहुत छोटे जिलों को छोड़कर लगभग हर जिले में रैली करेंगे. आपको बता दें कि पहली चरण में कच्छ, राजकोट, सुरेंद्रनगर, जामनगर, जूनागढ़, सोमनाथ, भावनगर, सूरत, वलसाड़, भरूच, अमरेली में चुनाव होने हैं. यहां पहले चरण से पहले मोदी की रैली और रोड शो होने हैं. कार्यकर्ताओं और समर्थकों को व्यक्तिगत तौर पर जानने के चलते पीएम का अधिकाधिक कार्यक्रम तय किया जा रहा है. पीएम मोदी बनाम राहुल गांधी: गुजरात दंगल जीतने के लिए बीजेपी ने बनाया है ये मास्टर प्लान

गुजरात चुनाव में आज-

- एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा राहुल गांधी की बदलती छवि से पीएम घबराए हुए हैं और इसीलिए बीजेपी बोफोर्स जैसे पुराने मुद्दे उठाकर गांधी परिवार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है. - गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज आ सकती है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में नामों पर मंथन होगा. - हार्दिक की टीम और कांग्रेस नेताओं के बीच दिल्ली में अहमद पटेल के घर बैठक होगी. अगर बात बन गई तो कांग्रेस की फाइनल लिस्ट आज जारी हो सकती है. - गुजरात चुनाव के लिए बीजेपी ने 70 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है. राजकोट वेस्ट से सीएम विजय रुपाणी, मेहसाणा से नितिन पटेल, भावनगर से जीतू भाई बघानी मैदान में हैं. कांग्रेस से बीजेपी में आए पांच नेताओं को भी टिकट दिया गया है. 50 सिटिंग विधायकों को भी टिकट दिया गया है. - बीजेपी ने पुराने लोगों पर ही भरोसा दिखाया है. लिस्ट में 15 पाटीदार उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. तीन पुराने उम्मीदवारों का टिकट काटा भी गया है. जीपीपी से बीजेपी में आए नलिनभाई को भी टिकट नहीं दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget