एक्सप्लोरर

कांग्रेस के इस सियासी तीर के जवाब में अमित शाह ने चली ये चाल

कांग्रेस ने गुजरात चुनाव को देखते हुए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी को साथ आने का न्योता दिया. हालांकि हार्दिक पटेल ने कहा है कि वो चुनाव नहीं लडेंगे.

नई दिल्ली: गुजरात में सियासी पारा लगातार चढ़ रहा है. गुजरात विधानसभा चुनाव के शतरंज पर बीजेपी और कांग्रेस में शह मात का खेल जारी है. दोनों दल एक दूसरे को सियासी पटकनी देने के लिए अपने तरकश में लगातार मजबूत तीर इकट्ठा कर रहे हैं. बीजेपी के लिए सिरदर्द रहे युवा तीरों पर कांग्रेस काफी दिनों से डोरे डाल रही थी. आज उसमें एक हद तक कांग्रेस को सफलता मिलती दिख रही है. आज ओबीसी के बड़े नेता बन चुके अल्पेश ठाकोर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिले. 23 अक्टूबर को कांग्रेस ज्वाइन करेंगे गुजरात के ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर(डिटेल खबर यहां पढ़ें) alpesh jnigresh मुलाकात के बाद अल्पेश ठाकोर ने कहा कि वह 23 तारीख को कांग्रेस ज्वाइन करेंगे. बता दें कि 23 अक्टूबर को राहुल गांधी अहमदाबाद पहुंच रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के टिकट पर अल्पेश बनासकांठा के वाव सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. अल्पेश बीजेपी पर लगातार हमलावर रहे हैं. अल्पेश ठाकोर गुजरात मीडिया में छाए हैं, वह एससी-एसटी-ओबीसी मंच के अध्यक्ष हैं. इनको अपने पाले में लाकर कांग्रेस ने बढ़त बना ली. आपको बता दें कि कांग्रेस ने गुजरात चुनाव को देखते हुए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी को साथ आने का न्योता दिया. हालांकि हार्दिक पटेल ने कहा है कि वो चुनाव नहीं लडेंगे. हार्दिक पटेल गुजरात में पाटीदारों के लिए आरक्षण आंदोलन चला रहे हैं. बीजेपी से वह भी नाराज हैं. वहीं जिग्नेश मेवाणी गुजरात में दलित युवा नेता हैं. गुजरात के वरिष्ठ नेता माधव सिंह सोलंकी ने कहा कि यह तीनों कांग्रेस के साथ हैं. मतलब इन तीनों युवाओं के जरिए कांग्रेस ने व्यूह रचना की है. अब आज की ही दूसरी खबर पर ध्यान दीजिए. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से हार्दिक पटेल के दो खास सहयोगी वरुण और रेशमा ने मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद वरूण और रेशमा बीजेपी में शामिल हो गये. बीजेपी में शामिल होने के साथ ही दोनों ने हार्दिक पटेल पर गंभीर आरोप लगाए. दोनों ने कहा कि हार्दिक पटेल कांग्रेस के एजेंट हैं. जहां तीन युवाओं(अल्पेश, हार्दिक और जिग्नेश) के जरिए कांग्रेस सियासी व्यूह रचना कर रही है. वहीं बीजेपी पूरी एड़ी चोटी का जोर लगाकर इसे तोड़ने की कोशिश में जुटी हुई है. हार्दिक पटेल के दो सहयोगियों को तोड़कर बीजेपी ने अपनी चाल चल दी है. परिणाम तो भविष्य के गर्भ में छिपा है लेकिन गुजरात विधानसभा चुनाव में सियासी सरगर्मी तो तेज हो ही गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR-CEC पर नहीं बोल रहे सीएम विजय! एमके स्टालिन का चौंकाने वाला दावा, 'क्या BJP से...'
SIR-CEC पर नहीं बोल रहे सीएम विजय! एमके स्टालिन का चौंकाने वाला दावा, 'क्या BJP से...'
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
'जो उखाड़ना है उखाड़ लो, फाइनल हम जंतर-मंतर..', आशुतोष रांका का दिल्ली पुलिस को चैलेंज
'जो उखाड़ना है उखाड़ लो, फाइनल हम जंतर-मंतर..', आशुतोष रांका का दिल्ली पुलिस को चैलेंज
तेलंगाना के दिलसुखनगर में आरोपी ने संतोषी माता मंदिर की मूर्ति तोड़ी, गिरफ्तार
तेलंगाना के दिलसुखनगर में आरोपी ने संतोषी माता मंदिर की मूर्ति तोड़ी, गिरफ्तार

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget