एक्सप्लोरर

सूरत अग्निकांड: गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- "प्रशासन की लापरवाही से गई 22 छात्रों की जान, ये हत्या का मामला है"

गुजरात के सूरत में स्थित तक्षशिला कॉम्प्लेक्स में आग लगने से अब तक 22 छात्रों की मौत हो चुकी है. इस घटना के बाद गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने मृत छात्रों के शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात की. अमित चावड़ा ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए इसे हत्या का मामला बताया है.

सूरत: गुजरात के सूरत में स्थित तक्षशिला कॉम्प्लेक्स में आग लगने से अब तक 22 छात्रों की मौत हो चुकी है. इस घटना के बाद गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने मृत छात्रों के शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात की. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस घटना को हत्या बताया है.

गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा ये हत्या का मामला है- गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा, "प्रशासन प्रभाव शुल्क के नाम पर पहले से मौजूद इमारतों में जोखिम भरे निर्माण को मंजूरी दे देता है. भ्रष्टाचार के कारण 22 युवाओं की जान चली गयी." उन्होंने कहा, "यह बहुत दुखद घटना है. मैं सरकार से आग्रह करूंगा कि वह प्रभाव शुल्क के भुगतान होने पर भी ऐसे निर्माण कार्यों की समीक्षा करे." गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "छात्रों की मौत दुर्घटना नहीं, प्रशासन की लापरवाही की वजह से हुई हत्या है."

कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने भी शहर के सार्थना इलाके में शुक्रवार को हुई घटना को हत्या करार दिया. उन्होंने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के इस्तीफे की मांग की है. इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा के साथ राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परेश धनानी भी शनिवार को मृत छात्रों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए.

कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने क्या कहा- कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने कहा, "आग की घटना के 24 घंटे के भीतर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी बीजेपी के विजय उत्सव में व्यस्त हैं. मुख्यमंत्री और सूरत के महापौर को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए."

तक्षशिला इनक्लेव में आग लगने से गई 22 जानें-

बता दें कि शुक्रवार को सूरत के चार-मंजिला तक्षशिला इनक्लेव में भीषण आग लग गयी. इस घटना में कला और हस्तशिल्प का प्रशिक्षण लेने वाले एक कोचिंग संस्थान के 22 विद्यार्थियों की जान चली गयी. पुलिस ने बताया कि कुछ विद्यार्थियों की मौत आग की चपेट में आकर जल जाने के कारण हुई. वहीं कुछ की जान आग से बचने के लिए इमारत से कूदने के कारण चली गयी.

राष्ट्रपति ने मोदी को नियुक्त किया नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री, पीएम ने दिया ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास’ नारा

कांग्रेस ‘अध्यक्ष’ राहुल गांधी का रिपोर्ट कार्ड, जानें अपने कार्यकाल में कहां-कहां जीते, कहां-कहां हारे

आप की गौतम गंभीर को नसीहत, कहा- उम्मीद है जीतने के बाद लोगों से मिलेंगे नए सांसद 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोले PM मोदी
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ बैठक में बोले PM मोदी
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget