एक्सप्लोरर

Gujarat Polls 2022: BJP ने गुजरात विधानसभा चुनाव का अभियान किया तेज, 500 डॉक्टर पार्टी में शामिल

Gujarat Polls 2022: रविवार को गुजरात के लगभग 500 डॉक्टर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. ये गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के लिए भारी समर्थन मिलने वाली बात है.

Gujarat Assembly Polls 2022: इस साल के अंत तक गुजरात में विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election 2022) होना है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) 27 सालों से गुजरात पर अपना शासन चला रही है. विधानसभा चुनाव 2022 से पहले रविवार को गुजरात के लगभग 500 डॉक्टर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. ये बीजेपी के लिए भारी समर्थन मिलने वाली बात है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में गांधीनगर में डॉक्टरों ने बीजेपी की सदस्यता ली. 

बीजेपी गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर बहुत सतर्क है. पार्टी ने पहले ही कार्यकर्ताओं को 4 मई से लेकर अगले 6 महीने तक बिना रुके काम करने की हिदायत दे दी है. इसके पहले अभी हाल में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं जिनमें से 4 राज्यों में बीजेपी का परचम लहराया है. बीजेपी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को गुजरात विधानसभा के लिए बड़ी तैयारी करने को कहा है. 

एक मई से 4 मई तक किसी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया 
गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा, "हम चाहते हैं कि हमारी पार्टी का कैडर सक्रिय रहे और यही एक कारण है कि हमने एक मई को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण एक मई से 4 मई तक कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं करने का फैसला किया था. यह एकमात्र ब्रेक होगा जो पार्टी कार्यकर्ताओं का होगा. इसके बाद गुजरात के लिए चुनावी लड़ाई में लोग सक्रिय हो जाएंगे. आने वाले अगले 6 महीनों तक पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बिना रुके काम करना है, क्योंकि हमें अपना सर्वश्रेष्ठ देने की जरूरत है."

पीएम मोदी और अमित शाह भी कर रहे हैं गुजरात के दौरे
गुजरात पहले से ही चुनावी गति में आ चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 2 महीनों में राज्य के दो दौरे किये हैं. इन दौरों के दौरान पीएम मोदी ने गुजरात में चुनावी बिगुल फूंक दिया है. पीएम मोदी आने वाले महीनों में गुजरात के कई और दौरे करेंगे. गुजरात में न केवल राज्य और केंद्र  के राजनेता बल्कि विदेशों से भी लोग आए हैं, जिनमें क्रमशः यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ शामिल हैं. वहीं पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी गुजरात का दौरा किया है. 

यह भी पढ़ेंः

IAS पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा और उनके CA से आमने-सामने बिठाकर ED की पूछताछ, मिले हैं अहम सबूत

 JMM के नेता सुप्रियो भट्टाचार्य बोले- 'हेमंत सोरेन का पूजा सिंघल मामले से कोई लेना देना नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget