एक्सप्लोरर

गुजरात में विकास नहीं अब ‘जाति-धर्म’ पर हो रही है कांग्रेस-बीजेपी के बीच सियासत

गुजरात में विधानसभा चुनावों में अब दस दिन से भी कम का समय रह गया है. ऐसे में सवाल उठता है कि धर्म के नाम पर छिड़ी जंग क्या यहीं थम पाएगी?

नई दिल्ली: गुजरात में विधानसभा चुनावों में अब दस दिन से भी कम का समय रह गया है. ऐसे में राज्य की दोनों मुख्य पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस विकास का मुद्दा भुलाकर जाति-धर्म और जनेऊ को लेकर एक दूसरे पर निशाना साधने में जुट गई है. एक तरफ बीजेपी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से उनका धर्म पूछ रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस कह रही है कि राहुल जनेऊधारी हैं. सोमनाथ मंदिर दौरे के बाद हुआ विवाद दरअसल राहुल गांधी ने हाल ही में सोमनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की थी. इस दौरान उनकी एंट्री मंदिर के उस रजिस्टर में की गई जिसमें गैर हिंदुओं की एंट्री ज़रुरी होती है. यहां यह जानना जरूरी है सोमनाथ मंदिर में गैर हिंदुओं को प्रवेश के लिए सुरक्षा विभाग में जाकर रजिस्टर में नाम दर्ज करवाना पड़ता है, जबकि हिंदुओं के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है. गुजरात में विकास नहीं अब ‘जाति-धर्म’ पर हो रही है कांग्रेस-बीजेपी के बीच सियासत सीएम योगी ने भी साधा राहुल पर निशाना मंदिर में की गई इस एंट्री को आधार बनाकर बीजेपी राहुल गांधी पर निशाना साध रही है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है, ‘’राहुल गांधी को आज गुजरात के अंदर मंदिर याद आ रहे हैं. हमारे देवों के अस्तित्व पर ही जो पार्टी प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रही थी, आज उसका युवराज उन मंदिर में जाता है, ये देखकर हंसी आती है और सवाल उठता है कि ये पाखंड इस देश में कबतक चलेगा.’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर ने कहा है,‘’राहुल गांधी के घर में शिव की भक्ति बहुत लंबे समय से हो रही है. इंदिरा गांधी रूद्राक्ष पहनती थीं, जिसे सिर्फ शिवभक्त पहनते हैं.’’ वहीं बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने राहुल से पूछा है, ‘’कोट के ऊपर जनेऊ कौन पहनता है?’’ राहुल ना सिर्फ हिन्दू, बल्कि जनेऊ-धारी हिंदू हैं- कांग्रेस वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी ना सिर्फ हिन्दू हैं बल्कि जनेऊ-धारी हिंदू हैं. कांग्रेस की ओर से सबूत के लिए तस्वीरें भी जारी की गईं. कांग्रेस ने बताया कि गैर हिंदूओं वाले रजिस्टर में अहमद पटेल और राहुल गांधी के नाम की एंट्री मीडिया कोऑर्डिनेटर मनोज त्यागी ने की. राहुल गांधी ने रजिस्टर में दस्तखत नहीं किए. गुजरात में विकास नहीं अब ‘जाति-धर्म’ पर हो रही है कांग्रेस-बीजेपी के बीच सियासत अब राहुल गांधी ने खुद धर्म के मुद्दे पर बीजेपी पर पलटवार कर धर्म की बहस को तेज कर दिया है. गुजरात चुनाव में लगभग एक हफ्ते का समय बचा है. ऐसे में सवाल उठता है कि धर्म के नाम पर छिड़ी जंग क्या यहीं थम पाएगी? और धर्म की बहस के बीच पाछे छूटा विकास का मुद्दा पटरी पर वापस लौटे पाएगा? आपको बता दें कि गुजरात में पहले चरण में नौ दिसंबर को 89 सीटों पर वोटिंग है. वहीं दूसरे चरण में 14 दिसंबर को 93 सीटों पर वोट डाले जाएंगे और 18 दिसंबर को नतीजे आएंगे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुरंत रोक...', TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर एक्शन के बीच कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश
'तुरंत रोक...', TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर एक्शन के बीच हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
संसद में डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget